ePaper

UP Chunav 2022 : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा के 'चाणक्य' अमित शाह के दौरे पर मारा ताना, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 12 Nov 2021 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022 : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा के 'चाणक्य' अमित शाह के दौरे पर मारा ताना, पढ़ें पूरी खबर

Lucknow: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav addresses a press conference at party office in Lucknow, Friday, Oct. 1, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI10_01_2021_000095B)

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सूबे में वापसी के लिए भी भाजपा के दिग्गज चेहरों का दौरा चल रहा है. शुक्रवार को देश के केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह भी यूपी आए हैं. इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश ने ट्वीट करके भाजपा पर तंज मार दिया है.

विज्ञापन

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां बढ़ी जा रही हैं. इसी बीच प्रदेश में हर दल अपने स्टार प्रचारकों को यूपी ताबड़तोड़ दौरा करा रहे हैं. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सूबे में वापसी के लिए भी भाजपा के दिग्गज चेहरों का दौरा चल रहा है. शुक्रवार को देश के केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह भी यूपी आए हैं. इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश ने ट्वीट करके भाजपा पर तंज मार दिया है.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश में अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है. इसीलिए हर हफ़्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है. उप्र में भाजपा की हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही उप्र में भाजपा के नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे. उप्र की जनता लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय जुलूस निकालेगी.’

Also Read: UP Chunav 2022: गृह मंत्री अमित शाह का आज वाराणसी दौरा, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा, देंगे जीत का मंत्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola