बरेली में भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ मुस्लिमों का प्रदर्शन, जुमे की नमाज के बाद एकजुट हुई भीड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2022 4:38 PM
बरेली की सैलानी पर प्रदर्शन कर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की. इसके साथ ही गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने पैगंबर की शान में गुस्ताखी की है. उनकी जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए.गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमात रजा-ए-मुस्तफा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिमों की भीड़ एकत्र हो गई. उन्होंने सैलानी पर प्रदर्शन कर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की. इसके साथ ही गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने पैगंबर की शान में गुस्ताखी की है. उनकी जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए.गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने भीड़ को संभाला. इसके बाद ज्ञापन लिया गया.
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से अचानक बड़ी संख्या में मुस्लिम जमात रजा-ए-मुस्तफा के बैनर तले सैलानी पर एकत्र हुए. मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने कहा कि लगातार पैगंबर की शान में गुस्ताखी की जा रही है. यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है.भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की.बोले,नूपुर नूपुर शर्मा ने पैग़ंबरे इस्लाम और मां आयशा रदी अल्लाह ताआला अन्हु की शान में गुस्ताखी की है. यह किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.उन्होंने कहा कि देश में संप्रदायिक दंगे फैलाने के लिए एक समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर ऐसी टिप्पणी की जा रही है.
भविष्य में कोई ऐसी गुस्ताखी नहीं होनी चाहिए, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा.जमात रजा-ए-मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खां ने बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक को ज्ञापन दिया. इससे एक दिन पूर्व गुरुवार को इत्तेहाद-ए- मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रेस कर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थी. उन्होंने भाजपा पर देश को बांटने के साथ ही दंगे कराने के भी आरोप लगाए. इसके साथ ही गिरफ्तारी न होने पर 10 जून को इस्लामिया मैदान में धरने का अल्टीमेटम दिया है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










