UP Bypolls 2020: यूपी में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की हुई घोषणा, जानिए कहां-कहां होंगे चुनाव

UP Bypolls 2020, UP assembly by election, Election Commission: चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी.
UP Bypolls 2020, UP assembly by election, Election Commission: चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो चुकी है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया उत्तर प्रदेश, सहित विभिन्न राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्पष्ट किया था कि 29 सितंबर की शाम को जिन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, उनकी तारीखें बता दी जाएंगी.
बता दें कि यूपी की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस उपचुनाव को 2022 विधानसभा चुनाव के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने आज छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है.
उत्तर प्रदेश के सीटें जिन पर चुनाव होना है उनमें -टुंडला (फिरोजाबाद), स्वार (रामपुर), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव), मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर शामिल हैं. बता दें कि जिन सात सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें से दो सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था बाकी सीटें बीजेपी के पास थीं. समाजवादी पार्टी के पास दो सीटें जौनपुर की मल्हनी और रामपुर की स्वार थी, तो वहीं भाजपा की कब्जा वाली सीटें टुंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) थीं. बता दें कि इनमें से दो सीटें प्रदेश सरकार के मंत्रियों के निधन से खाली हुई हैं.
Posted by : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




