यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की आज से शुरुआत, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी संभाल रही कमान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2021 11:22 AM
Varanasi: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra speaks during 'Kisan Nyay Rally', in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI10_10_2021_000156B)
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. इसी बीच पार्टी बुधवार से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की है. प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है.
UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया. उन्होंने यह भी कहा कि अभी उनके चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं हुआ है और अभी सीएम फेस को लेकर कोई बात नहीं हुई है. इन सब बातों के बीच प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. इसी बीच पार्टी बुधवार से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की है. प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है.
Also Read: UP Election 2022: प्रियंका गांधी चाहे जितना जोर लगा लें, कांग्रेस का पुनर्रुद्धार नहीं होगा- केशव प्रसाद मौर्य
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की लगातार यात्रा पर हैं. लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला था. इसके बाद वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए किसानों की बात की थी. मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी प्रियंका गांधी ने कहीं ना कहीं खुद को पार्टी की खेवनहार के रूप में पेश करने में कसर नहीं छोड़ी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रियंका गांधी के ऐलान से पार्टी के दिग्गज नेता सहमत दिखे. मतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी को लीड करने का जिम्मा आलाकमान से मिला है.
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की बात करें तो इसकी कमान प्रियंका गांधी संभाल रही हैं. यात्रा की 10 अक्टूबर को वाराणसी से शुरुआत होनी थी. लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद इस यात्रा को किसान न्याय यात्रा नाम दिया है. अब, कांग्रेस पार्टी ने 20 अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है. कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, निर्मल खत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े नाम जुटे हुए हैं.
Also Read: UP में 160 से अधिक सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने इस फॉर्मूले का किया ऐलान
प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी से होते हुए रायबरेली में संपन्न होगी. पश्चिम में सहारनपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए यात्रा का समापन कान्हा की नगरी मथुरा में होगा. दूसरी तरफ बाराबंकी-बुंदेलखंड की यात्रा बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन होते हुए कानपुर में संपन्न होगी. प्रतिज्ञा यात्रा में पार्टी के सभी बड़े चेहरों को शामिल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










