Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: UP में पहले चरण की वोटिंग खत्म, सभी दलों ने किए चुनाव में जीत के दावे

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 58 सीटों पर खत्म हो गई. वोटिंग शुरू होते ही कई जगहों पर ईवीएम खराब हुई. गाजियाबाद में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई. शामली, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा समेत कई जगह मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगा. शाम 6 बजे पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. यहां पढ़ें वोटिंग अपडेट.

विज्ञापन

सीट — जिला — 2022 वोट प्रतिशत

कैराना – शामली- 75.1

थाना भवन- शामली- 65.6

शामली- शामली- 67.5

बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर- 67.7

चरथावल- मुजफ्फरनगर- 66.3

पुरकाजी- मुजफ्फरनगर- 63.0

मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर- 61.3

खतौली- मुजफ्फरनगर- 69.7

मीरापुर- मुजफ्फरनगर- 64.0

सिवालखास- मेरठ- 66.5

सरधना- मेरठ -62.3

हस्तिनापुर- मेरठ- 60.0

किठौर- मेरठ – 59.8

मेरठ कैंट- मेरठ- 51.0

मेरठ- मेरठ -64.7

मेरठ साउथ- मेरठ- 62.0

छपरौली- बागपत- 57.1

बड़ौत- बागपत- 62.3

बागपत- बागपत- 64.7

लोनी- गाजियाबाद- 57.6

मुरादनगर- गाजियाबाद- 57.3

साहिबाबाद- गाजियाबाद- 45.0

गाजियाबाद- गाजियाबाद- 50.4

मोदीनगर- गाजियाबाद- 63.5

धौलाना- हापुड़- 61.5

हापुड़- हापुड़- 59.0

गढ़मुक्तेश्वर- हापुड़- 61.0

नोएडा- गौतम बुद्ध नगर- 50.1

दादरी- गौतम बुद्ध नगर- 59.8

जेवर- गौतम बुद्ध नगर- 60.3

सिकंदराबाद- बुलंदशहर- 63.5

बुलंदशहर- बुलंदशहर -60.6

स्याना- बुलंदशहर- 60.7

अनूपशहर- बुलंदशहर- 56.7

डिबाई- बुलंदशहर- 58.9

शिकारपुर- बुलंदशहर- 60.9

खुर्जा- बुलंदशहर- 60.5

खैर- अलीगढ़- 60.8

बरौली- अलीगढ़- 63.1

अतरौली- अलीगढ़- 57.2

छर्रा- अलीगढ़- 56.3

कोल- अलीगढ़- 62.1

अलीगढ़- अलीगढ़- 62.1

इगलास- अलीगढ़- 57.2

छाता- मथुरा- 64.6

मांट- मथुरा- 65.1

गोवर्धन- मथुरा- 66.8

मथुरा- मथुरा- 57.3

बलदेव- मथुरा- 62.7

एत्मादपुर- आगरा- 65.1

आगरा कैंट- आगरा- 56.0

आगरा साउथ- आगरा- 57.5

आगरा नॉर्थ- आगरा- 56.4

आगरा रूरल- आगरा- 62.0

फतेहपुर सिकरी- आगरा- 64.0

खैरागढ़- आगरा- 64.7

फतेहाबाद- आगरा- 59.2

बाह- आगरा- 58.0

सभी दलों ने किए चुनाव में जीत के दावे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को संपन्न हो गई. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. मतदान संपन्न होने के बाद तमाम दलों ने जीत के दावे किए. बीजेपी से लेकर सपा, कांग्रेस, बसपा ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के दावे किए हैं.

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. पहले फेज में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. पहले चरण में 623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. अब, 10 मार्च का इंतजार किया जा रहा है, जब नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

कांग्रेस ने लगाए आचार संहिता उल्लंघन के आरोप

उत्तर प्रदेश के पहले चरण की वोटिंग 11 जिले की 58 सीटों पर संपन्न हो गई. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि खराब ईवीएम, मतदाता लिस्ट में गड़बड़ी चुनाव आयोग की मंशा पर संदेह खड़ा करता है. चुनाव में गड़बड़ियों की सूचना देने के लिए मतदाता कॉल करते रहे. लेकिन, अधिकारियों ने किसी मतदाता के फोन कॉल को नहीं उठाए.

पहले चरण का मतदान संपन्न, नहीं हुई हिंसा

उत्तर प्रदेश के पहले चरण का मतदान 11 जिलों की 58 सीटों पर संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे वोटिंग संपन्न हो गई. पहले चरण में हिंसा की कोई घटनाएं नहीं हुई. कुछ जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई. कुल मिलाकर पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हो गई.

अमरोहा में रालोद कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा

अमरोहा में रालोद समर्थकों ने बीजेपी के प्रत्याशी राजीव तरारा का जोरदार विरोध किया. भाजपा प्रत्याशी को रालोद समर्थकों ने खदेड़ दिया. गाड़ियों पर भी लाठी-डंडे से हमले किए गए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola