Shahjahanpur Assembly Chunav: पुआयां सीट पर लगातार पांच बार जीते चेतराम, 2017 में भाजपा को मिली थी जीत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2022 5:54 PM
शाहजहांपुर की पुआयां विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. पुआयां विधानसभा पर कभी कांग्रेस की लहर चला करती थी. आलम यह था कि गांधी परिवार का इशारा ही उम्मीदवार की जीत की गारंटी मानी जाती थी. हालांकि साल 2017 में भाजपा को जीत मिली थी.
Shahjahanpur Powayan Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की पुआयां विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. पुआयां विधानसभा पर कभी कांग्रेस की लहर चला करती थी. आलम यह था कि गांधी परिवार का इशारा ही उम्मीदवार की जीत की गारंटी मानी जाती थी. इस सीट पर चुनाव लड़ने कई नामवर लोग आए. लेकिन, पुआयां की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया. 2002 के विधानसभा चुनाव में जनता ने यहां कांग्रेस का तख्तापलट कर दिया. विधानसभा क्षेत्र के पहले चुनाव 1957 में निर्दलीय प्रत्याशी कामले और राजकुमार सुरेंद्र सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इस विधानसभा सीट पर 14 फरवरी को मतदान है और 10 मार्च को नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा.
-
2017- चेतराम- भाजपा
-
2012- शकुंतला देवी- सपा
-
2007- मिथलेश- सपा
-
2002- मिशिलेश कुमार- आईएनडी
-
1996, 1993, 1989, 1985- चेतराम- कांग्रेस
-
1980- रूप राम- इंक (आई)
Also Read: Shahjahanpur Assembly Chunav: मुगल सेना के लिए तिलहर में बनता था धनुष, कमान नगर में आज भी जनता नाराज
-
चेतराम पांचवीं बार विधायक हैं. वो चार बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे थे. 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे. उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है.
-
मुस्लिम- 75 हजार
-
दलित- 65 हजार
-
किसान- 45 हजार
-
कुर्मी- 27 हजार
-
यादव- 21 हजार
-
ठाकुर- 19 हजार
-
कश्यप- 16 हजार
-
सिख- 15 हजार
-
ब्राह्मण- 11 हजार
-
कुल मतदाता- 3,85,622
-
पुरुष- 2,06,566
-
महिला- 1,79,030
-
थर्ड जेंडर- 26
-
यहां कोई बड़ा उद्योग धंधा नहीं है.
-
सड़कों की हालत काफी खराब है.
-
रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










