Shahjahanpur Assembly Chunav: मुगल सेना के लिए तिलहर में बनता था धनुष, कमान नगर में आज भी जनता नाराज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2022 5:45 PM
शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा का 1957 में गठन हुआ था. इस इलाके का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ा हुआ है. सीट पर साल 2017 में भाजपा के रोशन लाल वर्मा ने जीत हासिल की थी.
Shahjahanpur Tilhar Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा का 1957 में गठन हुआ था. इस इलाके का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ा हुआ है. इस क्षेत्र में मुगल सेना के लिए धनुष का निर्माण होता था. इस कारण इसे कमान नगर भी कहा जाता था. मंगल खान ने मंसूरपुर के पास एक किले की स्थापना की थी. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने इस पर कब्जा कर लिया. बाद में इसे तहसील का दर्जा दिया गया. इसके साथ ही यहां थाने की भी स्थापना की गई. इस सीट पर 14 फरवरी को वोटिंग होनी है. इसके नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे.
-
2017- रोशन लाल वर्मा- भाजपा
-
2012- रोशन लाल वर्मा- बसपा
-
2007- राजेश यादव- सपा
-
2002, 1996, 1993- वीरेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’- कांग्रेस
-
1991- सत्यपाल सिंह यादव- जेडी
-
1989- सुरेंद्र विक्रम- कांग्रेस
-
1985- सत्यपाल सिंह- एलकेडी
-
1980- सत्यपाल सिंह- जेएनपी (एससी)
-
1977- सत्यपाल सिंह- कांग्रेस
Also Read: Shahjahanpur Assembly Chunav: भगवान परशुराम की जन्मस्थली में आज तक नहीं जीती भाजपा, ये है पौराणिक महत्व
तिलहर विधानसभा के विधायक रोशन लाल वर्मा मात्र आठवीं पास हैं. वो एक बार पुवायां और दो बार तिलहर विधानसभा से भी विधायक रह चुके हैं. इससे पहले वो ब्लॉक प्रमुख और उप ब्लॉक प्रमुख भी रहे थे.
-
मुस्लिम- 90 हजार
-
किसान- 70 हजार
-
दलित- 55 हजार
-
यादव- 45 हजार
-
ठाकुर- 23 हजार
-
कश्यप- 21 हजार
-
ब्राह्मण- 13 हजार
-
कुल मतदाता- 3,54,724
-
पुरुष- 1,90,546
-
महिला- 1,64,160
-
थर्ड जेंडर- 18
-
यहां बिजली, पानी, सड़कों की दिक्कत है.
-
किसानों को समय से खाद नहीं मिलता है.
-
यहां कोई बड़ा उधोग भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










