UP Chunav 2022: पहले चरण में 100 करोड़ी क्लब में शामिल कई उम्मीदवार, BJP और RLD के 97 फीसदी मालदार

Sangli: Voters undergo checking for oxygen level as they arrive to cast their votes for Graduates' & Teachers' constituency polls for Maharashtra Legislative Council, at a polling booth in Sangli, Tuesday, Dec. 1, 2020. (PTI Photo) (PTI01-12-2020_000123B)
एडीआर के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में उतरे 623 में से 615 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया गया. कई उम्मीदवारों के पास 100 करोड़ या इससे ज्यादा की संपत्ति पता चली है.
UP Election ADR Report: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एडीआर ने प्रत्याशियों से जुड़ी अपने रिपोर्ट जारी की है. लखनऊ में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीआर के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में उतरे 623 में से 615 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया गया. पहले चरण के 115 (25 फीसदी) उम्मीदवारों ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं, कई उम्मीदवारों के पास 100 करोड़ या इससे ज्यादा की संपत्ति पता चली है.
इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार पहले चरण में 100 करोड़ी क्लब में शामिल उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. पहले चरण के प्रत्याशियों में अमित अग्रवाल मेरठ कैंट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनकी संपत्ति 148 करोड़ है. मथुरा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एसके शर्मा के पास 113 करोड़ की संपत्ति है. बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राहुल यादव के पास 100 करोड़ की संपत्ति है.
एडीआर के मुताबिक पहले चरण के 615 उम्मीदवारों में से 280 (48%) करोड़पति हैं. पहले चरण के उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.72 करोड़ है. सपा के 28 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.23 करोड़ आंकी गई है. बीजेपी के 57 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 12.01 करोड़ और आरएलडी के 29 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 8.32 करोड़ है. बसपा के 56 उम्मीदवारों की संपत्ति 7.71 करोड़, कांग्रेस के 58 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.08 करोड़ और आप के 52 कैंडिडेट्स की संपत्ति 1.12 करोड़ है.
Also Read: UP Chunav 2022: पहले चरण में 615 में से 156 उम्मीदवार दागी, ADR की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
-
आरएलडी- 29 में से 28 (97%)
-
बीजेपी- 57 में से 55 (97%)
-
बीएसपी- 56 में से 50 (89%)
-
एसपी- 28 में से 23 (82%)
-
कांग्रेस- 58 में से 32 (55%)
-
आप- 52 में से 22 (42%)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




