विज्ञापन
Articles on Ganesh Prasad Swarnkar

Giridih News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौतडुमरी. डुमरी थानांतर्गत तुइयो के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. युवक की शिनाख्त इसरी बाजार निवासी गणेश प्रसाद स्वर्णकार के पुत्र रंजीत कुमार (39) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पारसनाथ स्टेशन के अपलाइन में तुइयो के समीप ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गयी. सूचना पर मौके पर पहुंची डुमरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त स्थान के समीप रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी.
गिरिडीह >
12:11 AM. 15 Dec
विज्ञापन
विज्ञापन