Zerodha Down: न लॉगिन हो रहा, न फंड और होल्डिंग्स दिख रहे, गड़बड़ी से यूजर्स परेशान; जानें लेटेस्ट अपडेट

Zerodha Down News – जेरोधा को सोमवार को एक आउटेज का सामना करना पड़ा. इसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज करायी और कहा कि वे अपने खातों पर अपनी होल्डिंग्स, ट्रेड और अन्य डीटेल्स नहीं देख पा रहे हैं.
Zerodha in Problem : जेरोधा के स्टॉक ब्रोकिंग प्लैटफॉर्म पर एक बार फिर से दिक्कत तकनीकी आई है. जेरोधा को सोमवार को एक आउटेज का सामना करना पड़ा. इसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज करायी और कहा कि वे अपने खातों पर अपनी होल्डिंग्स, ट्रेड और अन्य डीटेल्स नहीं देख पा रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, यह क्या हो रहा है… सभी ऑर्डर्स लॉक कर दिये गए हैं और पोजीशन बंद करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. एक अन्य यूजर ने शिकायत की कि वह अब स्थिति को चुकता करने में असमर्थ है. जेरोधा, लाभदायक व्यापार को घाटे में बदलने के लिए धन्यवाद. आप हर समय तकनीक के बारे में बात करते हैं लेकिन यह कहां है?
Also Read: Taylor Swift की लीक हुई डीपफेक तस्वीर पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने ताेड़ी चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बातडाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कंपनी की वेबसाइट पर सुबह 9:00 बजे मोबाइल ब्रोकरेज और ट्रेडिंग में दिक्कत की शिकायत की जा रही थी. जहां कुछ उपयोगकर्ता आउटेज के कारण अपने नुकसान के बारे में बता रहे थे, वहीं अन्य ने मीम्स भी साझा किये.
#zerodhadown
— Geek J (@GeekJ15) January 29, 2024
Bankex order not filling since 10 mins zerodha down @nikhilkamathcio @Nithin0dha pic.twitter.com/IELWmmh7HE
#zerodhadown #zerodha
— Chetna Parmar (@chetnaparmar631) January 29, 2024
Technical problem 🤦♀️ pic.twitter.com/CYjVMm8o48
Zerodha users are experiencing this!!!!
— Ravish Sinha (@sinharavish8) January 29, 2024
It is better to utilize a zero brokerage broker like Shoonya, Kotak, etc.#zerodha #zerodhadown pic.twitter.com/BP78sUxCt6
Due to a connectivity issue, some of our users were intermittently facing issues with order placement on Kite. This issue is now resolved. We regret the inconvenience caused.
— Zerodha (@zerodhaonline) January 29, 2024
जेरोधा ने सेशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया है- कनेक्टिविटी समस्या के कारण, हमारे कुछ उपयोगकर्ताओं को काइट पर ऑर्डर प्लेसमेंट में रुक-रुक कर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इस मुद्दे का अब समाधान कर दिया गया है. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है.
Also Read: क्रुट्रिम यूनिकॉर्न बनने वाली भारत की पहली एआई कंपनी बनीपहले भी कई बार आ चुकी है दिक्कत
इससे पहले जेरोधा प्लैटफॉर्म पर पिछले साल दिसंबर, नवंबर, अक्टूबर, जुलाई और अप्रैल में भी समस्या आई थी. उस समय न तो कंपनी का ऐप सही से काम कर रहा था और न ही उसकी वेबसाइट. कभी इस ऐप पर यूजर्स के ऑर्डर अटक जाएं, तो कभी उन्हें अपने होल्डिंग्स और फंड नहीं दिखाई देते. ऐप के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स डालकर इसकी शिकायत की थी. कुछ मौकों पर यूजर्स के ऑर्डर अटक गए थे. वे अपनी पोजीशन से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे. मालूम हो कि जुलाई में ऐसी ही तकनीकी दिक्कत के चलते बीएसई (BSE) के ग्रीवांस रेड्रेसल कमिटी ने प्लैटफॉर्म पर 8225 रुपये का जुर्माना लगाया था.
कम फीस है जेरोधा की यूएसपी
स्टॉक ब्रोकिंग प्लैटफॉर्म और ट्रेडिंग ऐप जेरोधा (Zerodha) यूजर्स के अनुसार, इस ऐप की फीस सबसे कम है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस पर लॉगिन कर रहे हैं. शुरुआत में यह ऐप और उसकी वेबसाइट अच्छे तरीके से चलती थी. अब ऐसा लगता है कि शायद ट्रैफिक बढ़ने की वजह से कंपनी इसका लोड ठीक से हैंडल नहीं कर पा रही है. इन सबके बीच इतना तो तय है कि अगर ऐसा बार-बार होता रहा, तो कंपनी को इसका नुकसान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










