YouTube पर अब मिलेगा गेमिंग का मजा, कंपनी ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करता है काम

Updated:
विज्ञापन
YouTube पर अब मिलेगा गेमिंग का मजा, कंपनी ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करता है काम

YouTube Gaming: अगर आप यूट्यूब पर वीडियोज देखना पसंद करते हैं तो बता दें अब इस प्लैटफॉर्म पर एक नई गेमिंग आर्केड सेवा Playables नाम से लॉन्च की गई है. इस फीचर की मदद से प्रीमियम यूजर्स ऐप और वेबसाइट्स से बिना डाउनलोड किये गेमिंग का मज़ा ले सकेंगे. चलिए इस फीचर के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

विज्ञापन
undefined

YouTube Gaming Feature: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जो कि यूट्यूब का इस्तमाल न करता हो. ऐसे में अगर आप यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. हाल ही में कंपनी ने अपने यूजर्स को प्लैटफॉर्म पर बाँध कर रखने के लिए नये फीचर को जोड़ने की बात कही है. यह स्पेशल फीचर गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा रहा है. चलिए जानते हैं डीटेल से.

undefined

YouTube का क्या है प्लान? : सामने आयी जानकारी के मुताबकि इस फीचर को प्लैटफॉर्म पर जोड़ने के पीछे कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को पेड प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर शिफ्ट करने का है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक Playables फीचर को यूट्यूब ऐप और वेबसाइट के एक हिस्से में शामिल किया जाएगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना डाउनलोड किये आर्केड गेम्स एन्जॉय कर सकेंगे.

undefined

ऐप और वेबसाइट पर होगा अलग सेक्शन: YouTube अपने यूजर्स के लिए Playables को लेकर आ रहा है. इसके लिए यूट्यूब ऐप और वेबसाइट पर एक अलग सेक्शन क्रिएट किया जाएगा. इस सेक्शन में यूट्यूब यूजर्स को गेम्स खेलने का फीचर मिलेगा. सबसे मजेदार बात यह है कि, इन गेम्स को खेलने के लिए यूजर्स को किसी ऐप या सर्विस को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होगी.

undefined

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर: सामने आयी जानकारी के अनुसार यूट्यूब के इस नये फीचर का इस्तेमाल केवल पेड या फिर प्रीमियम यूजर्स ही कर सकेंगे. कंपनी अपने यूजर्स के लिए प्रीमियम सर्विस के साथ ही इस फीचर को पेश कर रही है.

undefined

इन गेम्स का मिलेगा सपोर्ट: सामने आयी जानकारी के अनुसार इन गेम्स की लिस्ट में Angry Birds Showdown, Brain Out और Daily Solitaire जैसे पॉपुलर गेम्स शामिल किये जाएंगे. आने वाले समय में कंपनी इस प्लैटफॉर्म पर और भी गेम्स जोड़ने वाली है.

undefined

वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ गेमिंग का भी मज़ा: यूजर्स को अब यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग का ही मज़ा नहीं बल्कि, गेमिंग का भी आनंद मिल जाएगा. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस फीचर को यूजर्स तक पहुंचने में कुछ हफ़्तों का समय लग सकता है.

undefined

Netflix में भी मिला ऐसा ही फीचर: बता दे YouTube इकलौता ऐसा प्लैटफॉर्म नहीं है जिसमें आपको गेमिंग का एक्सपीरियंस मिल जाता है. Netflix ने साल 2021 में खुद का गेम आर्केड पेश किया था. हालांकि, नेटफ्लिक्स यूजर्स को ये गेम्स डाउनलोड करने पड़ते हैं.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola