ePaper

नोएडाः दूसरे समुदाय के युवक ने लड़की से इंस्टा पर की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 01 Jul 2023 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
नोएडाः दूसरे समुदाय के युवक ने लड़की से इंस्टा पर की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा ADCP शक्ति अवस्थी ने मीडिया से बताया हमें सूचना मिली कि जुबैद नामक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैटिंग की और फिर उसे बहला-फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. थाना 39 पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

नोएडाः उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच नोएडा से एक खबर सामने आई है. जहां दूसरे समुदाय के एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से दोस्ती की. फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर-39 मे एक लड़की 3 जून को लापता हो गई. 6 जून को लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए एक टीम गठित की. जांच के दौरान पता चला कि लड़की की बात हापुड़ के रहने वाला जुबैद खान नाम के एक युवक से होती थी. दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बात होती थी. पुलिस को सूचना मिली की जुबैद बोटैनिकल बस स्टैंड पर है. मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है. लड़की ने बताया कि जुबैद उसके साथ दुष्कर्म किया है. फिलहाल लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POSCO) के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


Also Read: नोएडा: अंडा खिलाने में देर हुई तो पुलिसकर्मियों ने कर दी दुकान में तोड़फोड़, कमिश्‍नर ने किया सस्पेंड
नोएडा ADCP ने क्या बताया

नोएडा ADCP शक्ति अवस्थी ने मीडिया से बताया हमें सूचना मिली कि जुबैद नामक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैटिंग की और फिर उसे बहला-फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. थाना 39 पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी जुबैद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola