ePaper

Ghaziabad News: योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर हमला, गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार सस्पेंड

Updated at : 31 Mar 2022 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ghaziabad News: योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर हमला, गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार सस्पेंड

एसएसपी पवन कुमार को ड्यूटी में लापरवाही और अपराध को नियंत्रित करने में विफलता के लिए निलंबित किया गया है. पवन कुमार 2021 अगस्त में मुरादाबाद से गाजियाबाद आए थे. पवन कुमार 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और मूलत: राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उन पर गंभीर आरोपों के बाद उन पर एक्शन लिया है. एसएसपी पवन कुमार को ड्यूटी में लापरवाही और अपराध को नियंत्रित करने में विफलता के लिए निलंबित किया गया है. पवन कुमार 2021 अगस्त में मुरादाबाद से गाजियाबाद आए थे. पवन कुमार 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और मूलत: राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं.

दिनदहाड़े 25 लाख की लूट ने कराई किरकिरी

हाल ही 28 मार्च सोमवार को दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट की घटना ने उनके सस्पेंड होने की कार्रवाई में अहम रोल अदा किया है. दरअसल, लोहियानगर निवासी अभिषेक जैन का डासना में अरिहंत सर्विस सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है. सोमवार दोपहर करीब सवा बजे पेट्रोल पंप कर्मी पप्पू कुमार कामत व सन्नी शुक्ला बैग में 25 लाख रुपये लेकर बुलेट बाइक से गोविंदपुरम स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे. पप्पू बाइक चला रहे थे जबकि सन्नी पीछे बैग लेकर बैठे थे. इसी बीच उनसे 25 लाख की लूट कर ली गई थी.

Also Read: UP: सोनभद्र के DM टीके शिबू खनन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सस्पेंड, विधानसभा चुनाव में भी की थी लापरवाही
सोनभद्र के डीएम भी सस्पेंड

इससे पहले योगी सरकार ने सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया था. इस पूरे मामले की जांच कराकर आगे निर्णय लेना तय किया गया है. आइएएस टीके शिबू पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया था. उन पर खनन और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है. इनके खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने भी शिकायत की थी. इसके अलावा इनके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कॅरप्शन करने की शिकायत की थी.

Also Read: UP News: मोहसिन रजा को सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘तोहफा’, राज्य हज कमेटी का बनाया चेयरमैन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola