XAT Admit Card 2024: जारी होने जा रहा है जैट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2023 6:33 AM

विज्ञापन

XAT Admit Card 2024: जेवियर्स एप्टीट्यूट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को जारी किया जाएगा. XAT 2024 परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी. XLRI ने परीक्षा के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. XAT 2024 परीक्षा का समय सुबह से दोपहर तक बदल गया है.

विज्ञापन

XAT Admit Card 2024: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट 27 दिसंबर, 2023 को XAT एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा. जो उम्मीदवार जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: BPSC TRE 2.0: 11वीं-12वीं के विषयों का रिजल्ट जारी, कई विषयों का फाइनल आंसर की भी रिलीज

ऐसे डाउनलोड कर सकतें है हाॅल टिकट

आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं.

होम पेज पर दिए गए लाॅगिन टैब पर क्लिक करें.

यहां एप्लीकेशन नंबर आदि दर्ज करें.

हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

जानें कब है XAT 2024 की परीक्षा

XAT 2024 परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी. XLRI ने परीक्षा के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. XAT 2024 परीक्षा का समय सुबह से दोपहर तक बदल गया है. XAT 2024 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:40 बजे के बजाय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, XAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार XAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

Also Read: IBPS SO 2023: आईबीपीएस एसओ परीक्षा के लिए बदल सकते हैं एग्जाम सेंटर, जानें किस शहर के लिए है ये खास नियम

क्या है XAT

XAT एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है जो छात्रों को विभिन्न एमबीए/पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. रिजल्ट जनवरी 2024 के लास्ट सप्ताह में घोषित किया जाएगा. चयन शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर होगा, जो कैंडिडेट कटऑफ मानकों को पूरा करेंगे उन्हें ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. एग्जाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola