ePaper

गोरखपुर: पेट्रोल टंकी पर तेल का पैसे मांगने पर कर्मी की कर दी पिटाई, घटना CCTV में हुई कैद, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 27 Aug 2023 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर: पेट्रोल टंकी पर तेल का पैसे मांगने पर कर्मी की कर दी पिटाई, घटना CCTV में हुई कैद, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में पेट्रोल का पैसा मांगने पर बदमाशों गुस्सा आ गया. उन्होंने कर्मचारियों की पिटाई कर दी. उनकी ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई.

विज्ञापन

Gorakhpur: जेल से जमानत पर रिहा चल रहे हत्यारोपी ने 24 अगस्त को, बांसगांव थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर जबरन तेल भरने के बाद, पंप कर्मी से फिल्मी स्टाइल में अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट कर मौके से फरार हो गया. तेल भराने के बाद जब पंप गर्मी ने इस हत्यारोपी से पैसे की डिमांड किया तो वह आग बबूला हो गया.

फिर आधे घंटे के भीतर वह अपने पांच साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा. वह अपनी बुलेट पर सवार होकर गाड़ी को सीधे केबिन में घुसा देता है. इसी केबिन में वह कर्मचारी मौजूद रहता है. जिसने उससे पैसे की डिमांड किया था.

फिर क्या था इन हमलावरों ने उसे जमकर डंडे से बुरी तरह पीटा और फिर वहां से फरार हो गए. बदमाशों ने अपना गुस्सा किसी अन्य कर्मचारियों पर नहीं उतारा लेकिन उनकी ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई.जिसके बाद पुलिस ने प्रतितोष यादव नाम के इस हत्यारोपी और उसके दो साथियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गिरफ्तारी में जुटी थी. इसके बाद प्रतितोष यादव, जय सिंह और रोशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. एसपी दक्षिणी ए के सिंह ने मीडिया को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं और इस घटना का सफल अनावरण हुआ हैं.अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की जाएगी जिससे अन्य लोग ऐसी घटना को अंजाम देने से बचेंगे.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में प्रतितोष यादव हत्यारोपी है. इसके खिलाफ बांसगांव समेत अन्य थाना क्षेत्र में भी मुकदमे पंजीकृत हैं.और उसके ने साथी भी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं. जिनके खिलाफ भी बांसगांव थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज है.

रिपोर्ट– कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola