झारखंड : पत्थर से कूचकर महिला की हत्या, पुलिया के नीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

महिला का शव बरामद होने के बाग इलाके में सनसनी फैल गयी है. देखते ही देखते काफी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर गावां से निकली थी. घटना की स��चना मिलने के बाद तिसरी और गावां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल. गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके के घंघरीकुरा में एक पुलिया के नीचे महिला का शव मिला है. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार महिला की हत्या पत्थर से कूचकर निर्मम तरीके से की गयी है. इस कारण महिला के चेहरे पर काफी गहरे जख्म के निशान उभर आए हैं. शव के पास से एक आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद हुआ है. इसमें रिंकी देवी नाम लिखा हुआ है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

हत्या से इलाके में फैली सनसनी

महिला का शव बरामद होने के बाग इलाके में सनसनी फैल गयी है. देखते ही देखते काफी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर गावां से निकली थी. घटना की सूचना मिलने के बाद तिसरी और गावां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले का उद्भेदन करने की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: VIDEO: आम के बंपर उत्पादन के लिए किन बातों का रखें ख्याल ? भूल कर भी नहीं करें ये गलती, बता रहे हैं वैज्ञानिक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola