गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति शव लेकर हुआ फरार, तीन थानों की पुलिस कर रही तलाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2023 7:53 PM
गोरखपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद उसका पति शव को लेकर फरार हो गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. ग्रामीणों के अनुसार महिला ने खुदकुशी किया था.
Gorakhpur : यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद उसका पति शव को लेकर फरार हो गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. ग्रामीणों के अनुसार महिला ने खुदकुशी किया था, जिसके बाद उसका पति शव को मोटरसाइकिल पर बीच में रख कर कहीं फरार हो गया है.
सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो घर पर मृतका का शव नहीं मिला. और नहीं पति और उसके बच्चे मिले. जिसके बाद से पुलिस महिला की लाश, पति और बच्चों की तलाश में जुट गई है. मृतक महिला के मायके के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. लेकिन मायके वालों की तरफ से थाने में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है.
यह पूरी घटना गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव की है. शनिवार की शाम तक 3 थाने की पुलिस तलाश में जुटी रहीं. पुलिस उसके घरवालों और बच्चों को भी खोजती रहीं. शनिवार की शाम ग्रामीणों ने पुलिस वालों को सूचना दी कि बंजरिया गांव की हरिंदर बेलदार की पत्नी सुमित्रा देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
हरेंद्र अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर बीच में रखकर कहीं चला गया है. जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. इन लोगों की तलाश में जुट गई. आपको बता दें कि सुमित्रा (38) संत कबीर नगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. और उसके तीन बच्चे भी हैं.
महिला अपने तीनों बच्चों और पति के साथ फिलहाल ससुराल में ही रहती थी. उनकी तलाश में उरुवा, बेलघाट और सिकरीगंज थाने की पुलिस जुटी हुईं हैं. जिससे वास्तविक घटना का पता चल सके. वहीं घटना की सूचना के बाद मृतक महिला के मायके वालों ने थाने पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताने लगें लेकिन उनकी तरफ से थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई है.
रिपोर्ट–कुमार प्रदीप,गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










