बरेली में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें फिर क्या हुआ...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2023 9:52 PM
बरेली में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इसकी जानकारी मायके वालों को दी. उन्होंने पति, और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई.
बरेली . उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इसकी जानकारी मायके वालों को दी. उन्होंने पति, और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई. बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिरोही अंगदपुर निवासी सुखलाल की पत्नी सावित्री (30 वर्ष) की घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी मृतका के पिता रामअवतार ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि बेटी सावित्री का विवाह वर्ष 2012 में किया था.
वह दो बेटियों की मां थी. उसके कोई भी बेटा न होने के कारण पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे नाराज रहते थे. इसके साथ ही पति पर मारपीट का आरोप लगाया. मगर, ससुराल पक्ष के लोग उसे बचाने की कोशिश नहीं करते थे. तीन दिन पहले भी पति ने मारपीट की थी, और कहा था कि दो-तीन दिन में उसका काम तमाम कर देंगे. यह बात सावित्री ने अपने पिता को बताई थी, और सावित्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इसके बाद भी मायके वालों को सूचना नहीं दी गई.
Also Read: उमेश पाल हत्याकांड केसः अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी को बरेली पुलिस ने भेजा जेल, अब सद्दाम की तलाश में दबिश
रिश्तेदारों से सूचना मिलने पर मायके वाले सावित्री की ससुराल पहुंचे, तो उन्हें वहां सावित्री की शव मिला. इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. मृतका के पति और ससुरालियों ने कहा कि सावित्री को एक गंभीर बीमारी थी. इसका इलाज कराने में उनके कई लाख रुपए लग गए थे. इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ.उसकी बीमारी के चलते ही मौत हो गई.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










