अलीगढ़ः पिता के अंतिम संस्कार कर लौट रहा था पूरा परिवार, अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत, 7 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

अलीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. दाह संस्कार करके लौट रहे परिवार की कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में एक की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को JNMC में भर्ती कराया. बता दें पूरी घटना जवां थाना इलाके के अनूपशहर रोड की है.

विज्ञापन

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया. गंगा किनारे पिता का दाह संस्कार कर लौट रहे एक ही परिवार की फॉर्च्यूनर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. कार में 8 लोग सवार थे. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 7 लोग घायल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. घटना थाना जवां क्षेत्र के अनूपशहर रोड की है. बताया जा रहा है कि गाड़ी चला रहे युवक को झपकी आ गई. जिससे फार्च्यूमर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई. घायलों में तीन किशोर भी शामिल है.

विज्ञापन

पिता का अंतिम संस्कार करने गये थे

महावीर गंज के रहने वाले कृष्ण कुमार बॉबी अपने पिता की मौत पर अंतिम संस्कार करने रामघाट गंगा किनारे गए थे. वहीं वापस लौटने पर फॉर्च्यूनर गाड़ी चला रहे छोटे भाई को झपकी आ गई. जिससे फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पेड़ से टकराते हुए पलट गई . गाड़ी में 8 लोग सवार थे. जिसमें 3 किशोर थे. वहीं इस घटना में 7 लोग घायल हो गए और जबकि कृष्ण कुमार बॉबी की मौत हो गई. सूतना पर पहुंची पुलिस ने  घायलों को मेडिकल उपचार के लिए भेजा. 

Also Read: सुविधा शुल्क और रिश्वत मांगने पर एंटी करप्शन थाने में करें रिपोर्ट, अलीगढ़ के छेरत पुलिस लाइन में खुला थाना
घर में मचा कोहराम

पेड़ से गाड़ी टकराने पर फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए. घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. परिवार के करीबी मोहम्मद शाकिर ने बताया कि पिता की मौत पर गंगा किनारे अंतिम संस्कार को परिवार के लोग गए थे. वहीं वापस लौटने पर हादसा हो गया. जिसमें कृष्ण कुमार की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल हैं. वही स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया.घटना से परिवार में कोहराम मच गया.

 रिपोर्टः आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola