सलमान खान संग इस सीन को शूट करने के बाद 3 घंटे तक परेशान रहीं थी भाग्यश्री, निर्देशक ने पूछ लिया था सवाल

मैंने प्यार किया फिल्म 1989 में फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के दिमाग की उपज थी. फिल्म में भाग्यश्री को एक साधारण लड़की के रूप में दिखाया गया था, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है. रीयल लाइफ में भी वो उतनी ही सरल हैं और उनका परिवार भी रूढ़िवादी था.
फिल्मों की दुनिया बाहर से काफी ग्लैमरस नजर आती है लेकिन पर्दे के पीछे काफी संघर्ष होता है. आपको सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया तो याद ही होगी. इस फिल्म ने उन्हें खासा प्रसिद्धि दिलाई थी. इस फिल्म से अभिनेत्री भाग्यश्री ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था. दर्शकों ने बिना किसी शक के भाग्यश्री की परफॉरमेंस को बेहद पसंद किया गया. लेकिन इससे जुड़ा एक किस्सा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
यह फिल्म 1989 में फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के दिमाग की उपज थी. फिल्म में भाग्यश्री को एक साधारण लड़की के रूप में दिखाया गया था, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है. रीयल लाइफ में भी वो उतनी ही सरल हैं और उनका परिवार भी रूढ़िवादी था. भाग्यश्री का बाहरी दुनिया से बहुत कम संपर्क था. उनके लिए फिल्मों में काम करना बड़ी बात थी. फिल्म के एक सीन के दौरान वह इतनी घबरा गईं कि घंटों रोती रहीं.
फिल्म के लोकप्रिय गीत कबूतर जा जा की शूटिंग के बाद एक सीन था जहां भाग्यश्री और सलमान को एकदूसरे को गले लगाना था. सीन की शूटिंग के दौरान जब सलमान ने भाग्यश्री को गले लगाया तो वह डर गईं. सीन ओके होने के बाद वह रोने लगी और करीब 3 घंटे तक बहुत ज्यादा अपसेट रहीं.
इसके बाद जब वह थोड़ी नॉर्मल हुईं तो सूरज बड़जात्या ने उनसे पूछा कि वह इतना परेशान क्यों हैं? भाग्यश्री ने कहा कि, उन्होंने कभी किसी अजनबी को इस तरह गले नहीं लगाया था, इसलिए वह परेशान हो गईं. सूरज ने बाद में लीड कलाकारों को दोबारा इस सीन को फिर से शूट करने का निर्देश दिया ताकि वो उन्हें सहज महसूस करा सके.
Also Read: ‘हेरा फेरी 3’ के बाद अब अक्षय कुमार ने छोड़ी ‘गोरखा’, सामने आई ये बड़ी वजह
गौरतलब है कि सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें कई स्टार्स नजर आयेंगे. इसके अलावा वो टाइगर 3 में दिखेंगे जिसमें वो कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी संग नजर आयेंगे. वहीं भाग्यश्री फिल्म दुनिया से फिलहाल दूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










