ePaper

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए WhatsApp लेकर आया पासवर्ड लेस Passkey फीचर, जानें कैसे करता है काम

Updated at : 18 Oct 2023 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए WhatsApp लेकर आया पासवर्ड लेस Passkey फीचर, जानें कैसे करता है काम

अगर आप व्हाट्सएप पका इस्तेमाल करते हैं तो यह फीचर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. बता दें WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Passkey सिक्योरिटी फीचर लेकर आया है. चलिए जानते हैं आखिर यह फीचर है क्या और काम कैसे करता है.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp Passkey Feature: अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और उसकी सिक्योरिटी को लेकर परेशान रहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी हर कुछ समय में प्लैटफॉर्म पर नये फीचर्स को जोड़ती रहती है. इन फीचर्स की बदौलत यूजर्स का अनुभव कई तरह से काफी जबरदस्त हो जाता है. हाल ही में खबर आयी है कि, मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पासवर्ड-रहित पासकी फीचर शुरू करने की योजना की घोषणा की है. चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से.

undefined

WhatsApp लेकर आया नया फीचर: व्हाट्सएप ने ऑफिशियल तौर पर अपने Passkey सपोर्ट फीचर को जारी कर दिया है. पिछले कई महीनों से कंपनी इस फीचर को बीटा वर्जन्स पर टेस्ट कर रही थी. अब आखिरकार इस फीचर को कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर ही दिया है.

undefined

सोशल मीडिया पर दी जानकारी: सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ Passkey फीचर की मदद से यूजर्स अपने फेस, फिंगरप्रिंट या फिर पिन का इस्तेमाल कर अपने WhatsApp अकाउंट पर लॉगिन कर सकते हैं. इस बात की जानकारी WhatsApp ने सोशल मीडिया प्लैट्फॉर्म ‘X’ पर एक ट्वीट जारी कर दी.

undefined

क्या है Passkey फीचर: इस फीचर का इस्तेमाल आपके स्मार्टफोन को अनलॉक करने के तरीके का इस्तेमाल लॉगिन करने के जैसा ही है. इसका मतलब है कि आप फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट या पिन का इस्तेमाल कर लॉगिन कर सकेंगे.

undefined

सेटअप करने में आएगा काम: Passkey का इस्तेमाल नये डिवाइस पर WhatsApp Setup करने के दौरान देखने को मिलेगा. जब भी आप किसी नये डिवाइस पर लॉगिन करेंगे तब आपको इसका इस्तेमाल करना होगा.

undefined

पहले से ज्यादा सिक्योर होगा अकाउंट: इसका इस्तेमाल करने पर आपको सिक्योरिटी की एक नयी लेयर देखने को मिलेगा. इसका इस्तेमाल करने पर कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. धीरे-धीरे कंपनी इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल-आउट कर रही है.

undefined

ऐसे करें इस्तेमाल: इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले WhatsApp ओपन करके Settings पर जाना होगा. इसके बाद आपको अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अकाउंट के अंदर आपको Passkey का ऑप्शन देखने को मिलेगा. आपको इसे ओपन कर लेना होगा और WhatsApp अकाउंट के लिए Passkey करते करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola