ePaper

WhatsApp को मिला नया इंटरफेस, अब एक साथ होगी चैटिंग और वीडियो कॉलिंग

Updated at : 19 Oct 2023 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp को मिला नया इंटरफेस, अब एक साथ होगी चैटिंग और वीडियो कॉलिंग

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp ने काफी लम्बे समय की टेस्टिंग के बाद अपने अपडेटेड इंटरफ़ेस को लॉन्च कर दिया है. इस इंटरफ़ेस की मदद से आप वीडियो कॉलिंग और चैटिंग दोनों ही एक साथ कर पाएंगे. चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जाना लेते हैं.

विज्ञापन
undefined

New WhatsApp Interface: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा कोई हो जो कि WhatsApp का इस्तेमाल न करता हो. आज के समय में इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल 180 से ज्यादा देशों में किया जाने लगा है. अपने इन यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी हर कुछ समय पर अपने प्लैटफॉर्म पर बदलाव करता रहता है. इन बदलावों की वजह से ऐप को इस्तेमाल करने का अनुभव भी पूरी तरह से बदल जाता है. इन्हीं बदलावों के तहत अब कंपनी ने प्लैटफॉर्म के इंटरफ़ेस में भी एक बड़ा बदलाव कर दिया है. चलिए जानते हैं आखिर इस बदलाव का यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा.

undefined

WhatsApp का बॉटम टैब इंटरफ़ेस

व्हाट्सएप ने इस इंटरफ़ेस को काफी लंबे टेस्टिंग के बाद यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. यह इंटरफ़ेस ऐसा है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल एक ही हाथ की जरूरत होगी. अभी तक कंपनी इस इंटरफ़ेस को टेस्ट ही कर रही थी लेकिन, लंबे टेस्टिंग के बाद आखिरकार इसे लॉन्च कर ही दिया गया.

undefined

कैसा है व्हाट्सएप का नया इंटरफ़ेस

व्हाट्सएप का यह नया इंटरफ़ेस अब एक नये कलर और एक नये डिजाइन के साथ आता है. इस अपडेट को आप एंड्रॉयड वर्जन 2.23.20.76 में देख सकते हैं. आप अगर चाहें तो वॉट्सऐप के इस अपडेटेड वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से अपडेट भी कर सकते हैं. इस नये अपडेट में आपको ऐप के नीचे की ओर चैट, अपडेट, कम्युनिटी और कॉल का बटन दिखाई देगा.

undefined

दिखाई दे रहे नये आयकन्स

इन सभी टैब्स के साथ अब नये आयकन्स भी दिखाई देने लगे हैं. इंटरफ़ेस में किया गए इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यही हैं कि, एक हाथ से इस्तेमाल करने के बावजूद यूजर्स अलग-अलग टैब में बिना किसी परेशानी से स्विच कर सकते हैं.

undefined

iOS यूजर्स को भी जल्द मिलेगा नया इंटरफ़ेस

WhatsApp का यह नया इंटरफ़ेस फिलहाल केवल Android यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है. लेकिन, रिपोर्ट्स की अगर माने तो कंपनी जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी पेश करने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola