मौत से पहले क्या थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, मैनेजर से कहा था- सबसे पहले इस शख्स को फोन करना

सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने बताया कि डिनर के दौरान एसिडिटी या किसी तरह की तकलीफ के कोई लक्षण नहीं थे. हालांकि करीब 12 बजे सतीश ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है.
Satish Kaushik Last Words: बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ. उनकी मौत पर सेलेब्स दुख व्यक्त कर रहे है. मिस्टर इंडिया से लेकर कागज तक, एक्टर ने हमें कई बेहतरीन फिल्में दी है. एक इंटरव्यू में उनके मैनेजर ने बताया कि उस रात क्या हुआ था. संतोष ने ये भी बताया कि एक्टर के आखिरी शब्द क्या थे.
सतीश कौशिक की बीते दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसके बताया गया कि मृत्यु का प्रारंभिक कारण कोरोनरी धमनी में रुकावट के कारण दिल का दौरा पड़ना है. मौत स्वाभाविक प्रतीत होती है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सतीश के मैनेजर संतोष राय ने बताया कि डिनर के दौरान एसिडिटी या किसी तरह की तकलीफ के कोई लक्षण नहीं थे. हालांकि करीब 12:00 बजे सतीश ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है और तभी वे अस्पताल पहुंचे.
सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष ने उनके अंतिम शब्दों को भी बताया. सतीश के अंतिम शब्द थे, संतोष, प्लीज मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता. मैं वंशिका (उनकी बेटी) के लिए जीना चाहता हूं. मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा. शशि और वंशिका का ख्याल रखना.’ और जब वे अस्पताल पहुंचे तो वो बेहोश थे. संतोष ने बताया कि एक्टर के मौत के बाद उन्होंने उनके भाइयों के बच्चों को इस बारे में बताते हुए फोन किया था.
Also Read: Satish Kaushik Family: सतीश कौशिक के परिवार में कौन-कौन है? यहां जानें उनके बारे में
संतोष ने बताया कि सतीश कौशिक के भाईयों के बच्चे 2:30 बजे तक उनके परिजन सतीश जी के आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी को बताया. सतीश जी मुझसे कहते थे कि अगर कुछ होता है या कुछ भी चाहिए तो मैं सबसे पहले अनुपम जी और अनिल कपूर जी को फोन करूं. अनुपम जी और बोनी कपूर जी सतीश जी के आवास पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में वे वहां पहुंच गए. वे अनुपम और बोनी दोनों ही सतीश जी के काफी करीब थे.’
रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश कौशिक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मे उनकी मौत का कारण कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज था, जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज से जुड़ा है. मृत्यु स्वाभाविक प्रतीत होती है. पुलिस ने कहा कि विसरा को संरक्षित कर लिया गया है और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की गई है. पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने कहा कि सतीश कौशिक का उच्च रक्तचाप और शुगर का मेडिकल इतिहास था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










