ePaper

PM Salary: भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है? जहां जानें

Updated at : 19 Oct 2023 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
PM Salary: भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है? जहां जानें

What is the monthly salary of India Prime Minister? भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी (PM Salary) कितनी है? क्या आप जानते हैं कि भारत के पीएम की सैलरी कितनी है और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें कितना वेतन मिलता है? आइए जानते हैं-

विज्ञापन

What is the monthly salary of Indian Prime Minister? भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी (PM Salary) कितनी है? क्या आप जानते हैं कि भारत के पीएम की सैलरी कितनी है और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें कितना वेतन मिलता है? आइए जानते हैं-

क्या कहते हैं जानकार?

सवाल और जवाब के ऑनलाइन प्लैटफॉर्म कोरा डॉट कॉम पर कई यूजर्स ने यह जानना चाहा है. इसपर एक जवाब ऐसा आया है, जिसे स्तरीय और विश्वसनीय माना जा सकता है. कोरा पर कंठस्वामी बालासुब्रमण्यम नाम के यूजर ने पीएम की सैलरी के बारे में डीटेल से बताया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के चीफ मैनेजर रह चुके कंठस्वामी फिलहाल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission) में एडवाइजर और ट्यूटर हैं. इनकी पढ़ाई मद्रास विश्वविद्यालय (University of Madras) से हुई है और ये फिलहाल तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai, Tamil Nadu, India) में रहते हैं.

PM’s Basic Salary & DA

कंठस्वामी बालासुब्रमण्यम ने कोरा डॉट कॉम पर बताया है कि भारत के प्रधानमंत्री की बेसिक सैलरी (PM’s Basic Salary) 1,65,000 रुपये है.

डीए के रूप में उन्हें 1,93,050 रुपये मिलते (PM Modi’s DA) हैं.

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पार्लियामेंट्री अलाउंस (Parliamentary Allowance) के तौर पर उन्हें 45,000 रुपये,

सांसद के तौर पर उन्हें स्पेशल अलाउंस (MP Special Allowance) के रूप में 45,000,

संसद में उपस्थिति (House Attedance Fees) के लिए हर दिन उन्हें 2,400 रुपये (महीने में कम से कम 10 दिन के लिए) मिलते हैं. संसदीय सत्र के दिनों में यह रकम ज्यादा हो जाती है.

अन्य अलाउंस के रूप में उन्हें 35,000 हजार रुपये मिलते हैं. इस तरह पीएम की कुल सैलरी 5,07,050 रुपये है.

Also Read: PM Modi Garba Song: PM मोदी के लिखे ‘गरबा’ गीत को ध्वनि ने मधुर आवाज से सजाया, कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

Prime Minister Salary Deductions

पीएम की सैलरी में अब डिडक्शंस (PM Salary Deductions) की बात करें, तो

कैंटीन पेमेंट्स (Canteen Payments) के रूप में 4,750 रुपये कटते हैं.

इसमें वेजीटेरियन थाली (Vegetarian Meal) के लिए 120 रुपये के अलावा जीएसटी (GST) और चाय के लिए प्रति कप 10 रुपये का चार्ज है.

प्राप्ति पर टीडीएस (TDS on Pay) के रूप में पीएम की सैलरी से 98,800 रुपये कटते हैं.

पीएम कॉर्पस फंड में होनेवाली कटौती (Deduction for PM Corpus Fund) के लिए 32,600 रुपये की कटौती होती है.

बता दें कि कॉर्पस फंड सेवानिवृत्त पीएमएस को सेवानिवृत्ति के बाद उनके चिकित्सा व्यय और उनकी सुरक्षा के लिए भुगतान करता है.

इसके अलावा, पीएम एसपीएस में 20,500 रुपये का डिडक्शन होता है.

कुल जोड़कर, पीएम की सैलरी में कुल कटौती 1,56,650 रुपये होती है.

इस तरह, सैलरी के रूप में पीएम के खाते में (Salary Credited to Account) 3,50,400 रुपये जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola