'अगर न्यासा शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ भाग जाए तो, काजोल और किंग खान ने इसका बेहद दिलचस्प दिया था जवाब

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 May 2021 2:36 PM

विज्ञापन

Shahrukh Khan and kajol video : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जोड़ी फैंस को मैजिकल लगती हैं. शाहरुख और काजोल को साथ में देखकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहता. दोनों की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी लोगों के जेहन में है. इस बीच करण जौहर के शो कॉफी विद करण का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण दोनों से न्यासा और आर्यन को लेकर सवाल करते हैं.

विज्ञापन

Shahrukh Khan and kajol video : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जोड़ी फैंस को मैजिकल लगती हैं. शाहरुख और काजोल को साथ में देखकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहता. दोनों की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी लोगों के जेहन में है. इस बीच करण जौहर के शो कॉफी विद करण का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण दोनों से न्यासा और आर्यन को लेकर सवाल करते हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो कॉफी विद करण वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी दिखाई दे रहे हैं. करण काजोल से रैपिड फायर सेक्शन में सवाल पूछते हैं, आज से 10 साल बाद आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी?

https://www.instagram.com/tv/CBXR_qfgI9g/

इस सवाल को सुनते ही काजोल फटाक से बोल देती हैं, दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे. वहीं, शाहरुख काजोल के जवाब को सुनकर थोड़ा सोच में पड़ जाते है. वो कहते है, मुझे जोक समझ नहीं आया. मुझे तो इस बात का डर है कि अगर वो मेरी रिश्तेदार बन गयी तो… सोच भी नहीं सकता. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका पर छोड़ दिया हैं ये फैसला, एक्ट्रेस को लेकर कोहली ने कही ये बात

गौरतलब है कि शाहरुख के बेटे आर्यन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. उनका सोशल मीडिया पर काफी बज है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर आते ही मिनटों में वायरल हो जाती है. हालांकि आर्यन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज बन चुके है. फैंस उन्हें फिल्मों में देखने के लिए काफी उत्साहित है.

वहीं काजोल की बेटी न्यासा भी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. न्यासा हाल ही में 18 साल की हुई है और खूबसूरती में काजोल से कम नहीं है. कुछ समय पहले ही न्यासा अपने स्कूल के इवेंट में काजोल के गाने पर डांस करते हुए नजर आई थी. इसके वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola