Bengal Chunav 2021 से पहले ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष से ईडी की पूछताछ शुरू, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Mar 2021 12:45 PM
West Bengal vidhan sabha chunav 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ईडी ने ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष को समन भेजा है. सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष को पूछताछ के लिए सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अपने दफ्तर में बुलाया है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ईडी ने ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष को समन भेजा है. सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष को पूछताछ के लिए सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अपने दफ्तर में बुलाया था, जिसके बाद कुणाल कोलकाता के ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार ईडी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.
इडी सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच में आर्थिक लेन-देन से जुड़ी कई नयी जानकारी मिली हैं. इसी संबंध में मंगलवार सुबह 11 बजे कुणाल घोष को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उधर, कुणाल घोष ने कहा कि वह वर्ष 2013 से ही केंद्रीय एजेंसी की जांच में मदद करते आये हैं. आगे भी करेंगे.
बताया जा रहा है कि घोष को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वह तय समय पर इडी दफ्तर जाकर जांच में सहयोग करेंगे. श्री घोष ने कहा कि इस मामले से जुड़े जो भी दस्तावेज उनके पास थे, उन्होंने अधिकारियों को सौंप दिया है. 2015 में इडी ने अदालत में इस मामले में जो चार्जशीट सौंपी थी, उसमें उनका नाम नहीं था. इसके बाद भी अगर फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है तो वह जरूर जायेंगे और आगे भी जांच में मदद करते रहेंगे.
Also Read: Bengal Chunav 2021: अब ममता की TMC से गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा रही ओवैसी की पार्टी AIMIM
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










