Bengal Panchayat Chunav Result 2023: हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा व नौकरी : ममता बनर्जी
West Bengal Panchayat Chunav 2023 Result: बंगाल में 8 और 10 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद आज, 11 जुलाई को वोटों की गिनती हो रही है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई. कई जगह से हिंसा की खबरें आयीं. बमबाजी और तीर-धनुष भी चले. मतगणना में तृणमूल कांग्रेस ने ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है. दूसरे नंबर पर भाजपा है. मतों की गिनती जारी है. सभी परिणाम कल सुबह तक आने की संभावना है. बंगाल पंचायत चुनाव के रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में…
भाजपा पर ममता बनर्जी ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल की शांति को भंग करने का प्रयास कर रही है. भाजपा को खुद के राज्यों में देखने की जरुरत है. मैंने अपने पूरे जीवन में शांति को कायम रखने का प्रयास किया है. बंगाल की जनता को भाजपा की बातों से भ्रमित होने की जरुरत नहीं है. बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान जो हिंसा हुई उसका मुझे बेहद दुख है.
21 जुलाई को श्रद्धा दिवस के रुप में किया जाएगा पालन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई काे श्रद्धा दिवस के रुप में मनाया जाएगा.
पंचायत चुनाव हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा व होमगार्ड की नौकरी : ममता
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा व होमगार्ड की नौकरी देने का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वादा किया है.
पंचायत चुनाव में हिंसा में मरने वालों की संख्या पहुंची 47 पर
पश्चमि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं जारी है. वहीं पर मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब तक 47 लोगों की मौत का मामला सामने आया है.
सीपीएम के टिकट पर जीत हासिल कर थामा तृणमूल का दामन
सीपीएम के टिकट पर जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार ने 24 घंटे के अंदर ही तृणमूल का दामन थाम लिया. पूर्व बर्दवान के कटवा के श्रीखंड ग्राम पंचायत में सीपीएम ने तीन सीटें जीतीं. यूसुफ शेख, मोनोतारा बीबी, कादरबानू बीबी ने जीत हासिल की. बुधवार को उन्होंने विकास के लिए जिला तृणमूल अध्यक्ष रवींद्रनाथ चट्टोपाध्याय के हाथों से तृणमूल का झंडा थाम लिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए