Vishwakarma Jayanti 2022: शनिवार को है विश्वकर्मा पूजा, बन रहा है शुभ योग, देखें शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Sep 2022 5:28 PM
Vishwakarma Jayanti 2022: विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा. सभी त्योहारों को देखा जाए तो विश्वकर्मा पूजा के हर वर्ष 17 सितंबर को ही अस्थाई रूप से मनाया जाता है. कन्या संक्रांति तब होती है जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर लेता है.
Vishwakarma Jayanti 2022: भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना जाता है. इस बार 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती है. विश्वकर्मा की पूजा हर वर्ष आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को की जाती है. आज पाठक जानेंगे कौन है सृष्टि के असली रचयिता. विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा. सभी त्योहारों को देखा जाए तो विश्वकर्मा पूजा के हर वर्ष 17 सितंबर को ही अस्थाई रूप से मनाया जाता है. कन्या संक्रांति तब होती है जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर लेता है.
विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त– 17 सितंबर को सुबह 07 बजकर 39 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक
दूसरा शुभ समय- दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक पर
तीसरा शुभ समय– दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 52 मिनट तक पर
मिल रही जानकारियों के अनुसार इस वर्ष Vishwakarma Puja के दिन एक से बढ़कर एक शुभ योग बन रहे हैं. जिसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाला है. इस बार विश्वकर्मा पूजा के दिन एक दो नहीं बल्कि पूरे 4 शुभ योग बन रहे हैं.
सर्वार्थ सिद्धि योग– सुबह 06:07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा
द्विपुष्कर योग – दोपहर 12:21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक रहेगा
रवि योग- सुबह 6:07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा
अमृत सिद्धि योग– सुबह 6:06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा
धर्म ग्रन्थों के मुताबिक विश्वकर्मा जयंती के दिन भक्तों को प्रातः काल जल्दी उठकर स्नानादि से निर्वृत हो लें. उसके बाद स्वच्छ एवं साफ़ वस्त्र पहनकर पूजा स्थल की सफाई करें. अब पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करने का संकल्प लें. अब पूजा स्थल पर पूजा चौकी स्थापति कर उस पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करें और पूजा शुरू करें. भगवान विश्वकर्मा के साथ संबंधित औजारों की भी शास्त्रों में बताई गई पूजा विधि से पूजा-अनुष्ठान करें. अब भगवान विश्वकर्मा को पान, सुपारी, हल्दी, अक्षत, फूल, लौंग, फल और मिठाई अर्पित कर धूप और दीप जलाएं. भगवान विश्वकर्मा की आरती करें और क्षमा प्रार्थना कर प्रसाद वितरण करें. इसके बाद पूजा समाप्त की घोषणा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










