ePaper

46 घंटे गुजर गये फिर भी विष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष के घर व दफ्तर पर आयकर अधिकारियों की छापेमारी जारी

Updated at : 10 Nov 2023 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
46 घंटे गुजर गये फिर भी विष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष के घर व दफ्तर पर आयकर अधिकारियों की छापेमारी जारी

विधायक के आय-व्यय में हेरफेर करने से जुड़ी जानकारी मिली थी. आय से अधिक संपत्ति होने की भी जानकारी मिली थी. इसके बाद वे छापेमारी के लिए आये. छापेमारी में कुछ कागजात व कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इसकी जांच चल रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष (Vishnupur MLA Tanmay Ghosh) के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों की मैराथन पूछताछ जारी है. इसके अलावा तन्मय घोष के अकाउंटेंट अरूप सामंत को आयकर अधिकारियों ने शिवानी राइस मिल में पूछताछ के लिए बुलाया. लगभग 46 घंटे बीत चुके हैं और आयकर विभाग अभी भी बिष्णुपुर से भाजपा के टिकट पर जीते तृणमूल विधायक तन्मय घोष के परिवार के चावल मिल पर छापेमारी कर रहा है. कार्यालय के कर्मचारी अभी भी अंदर फंसे हुए हैं. विधायक तन्मय घोष गुरुवार करीब 13 घंटे तक राइस मिल के अंदर थे. रात 9:30 बजे विधायक तन्मय घोष राइस मिल से निकले. गुरुवार को 13 घंटे बाद शुक्रवार सुबह से आयकर अधिकारियों ने विधायक तन्मय घोष को फिर से बुलाया. आयकर विभाग के अधिकारी शुक्रवार को भी तन्मय घोष के सभी दस्तावेजों की दोबारा जांच करेंगे.

घर व दफ्तर के सदस्यों एवं कागजातों की जांच कर रही आयकर विभाग की टीम

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी विष्णुपुर के चुरामणिपुर स्थित विधायक के घर में बुधवार दोपहर को पहुंचे थे. खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी. आयकर विभाग की टीम ने विधायक के इलाके में चावल मिल में भी आयकर के अधिकारी पहुंचे और लंबे समय तक वहां भी आय-व्यय का ब्योरा लिया. आयकर विभाग सूत्रों का कहना है कि उन्हें विधायक के आय-व्यय में हेरफेर करने से जुड़ी जानकारी मिली थी. आय से अधिक संपत्ति होने की भी जानकारी मिली थी. इसके बाद वे छापेमारी के लिए आये. छापेमारी में कुछ कागजात व कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इसकी जांच चल रही है.

Also Read: Mahua Moitra News: महुआ मोइत्रा को आखिर क्यों नहीं मिल रहा टीएमसी का साथ? ममता बनर्जी भी खामोश
ईडी ने राशन डीलरों से की पूछताछ

राशन वितरण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में कुछ राशन डीलर भी हैं. घोटाले में बिचौलियों के जरिये कुछ राशन डीलरों ने किसानों से सस्ती कीमत पर धान खरीद कर उसे अवैध तरीके से खुले बाजार में बेचा भी. सूत्रों के अनुसार ईडी ने छह राशन डीलरों से पूछताछ की. इससे पहले, नदिया के रानाघाट और हरिणघाटा स्थित राशन डीलरों से भी पूछताछ की गयी थी. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ईडी के अधिकारियों ने नदिया के रानाघाट और हरिणघाटा इलाके में चावल व आटा मिलों के व्यवसायियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी.

Also Read: Mahua Moitra News: महुआ मोइत्रा को आखिर क्यों नहीं मिल रहा टीएमसी का साथ? ममता बनर्जी भी खामोश

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola