ePaper

वामिका किसकी तरह ज्यादा दिखती हैं अनुष्का या विराट? यूजर के सवाल पर एक्ट्रेस की ननद भावना कोहली ने दिया ये जवाब

Updated at : 12 Jun 2021 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
वामिका किसकी तरह ज्यादा दिखती हैं अनुष्का या विराट? यूजर के सवाल पर एक्ट्रेस की ननद भावना कोहली ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका को देखने के लिए फैंस बेताब है. हालांकि वामिका का चेहरा अभी तक दिखा नहीं है लेकिन कपल अपनी बेटी की झलक जरूर फैंस को दिखाते रहते है. हाल ही में विराट की बहन भावना कोहली ने बताया कि वामिका किसकी तरह दिखती हैं.

विराट कोहली की बहन भावना कोहली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ लाइव सेशन रखा था. इस दौरान यूजर्स ने उनसे कई सारे सवाल पूछे. इस बीच एक यूजर ने उनसे पूछा कि, ‘क्या आप वामिका से मिली हैं? वो किसकी तरह ज्यादा दिखती है अनुष्का या विराट?‘

undefined

इस सवाल के जवाब में भावना कोहली ने लिखा, ‘हां हम मिले हैं और वह एक एंजेल है.‘ वहीं, एक यूजर ने उनसे पूछा कि, आपका फेवरेट बैट्समैन कौन है? आपका भाई विराट कोहली या कोई और. इसपर उन्होंने बताया, वो विराट कोहली की फैन तो है ही, साथ ही राहुल द्रविड़ की भी वो बहुत बड़ी फैन है.

undefined

एक यूजर ने भावना कोहली से पूछा, अपनी दोनों भाभी चेतना मैम और अनुष्का मैम के बारे में कुछ कहिए. इसका भावना ने दिल छूने वाला जवाब दिया. उन्होंने लिखा, दोनों काफी अच्छी है और उनसे मैं प्यार करती हूं. वहीं, कई यूजर्स ने उनसे उनके बचपन और खाने के बारे में भी कई सवाल किए थे.

undefined

गौरतलब है कि कुछ समय पहले विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने उनसे उनकी वामिका के नाम का मतलब पूछा था. साथ ही वामिका की फोटो दिखाने के लिए भी कहा. इसका पर विराट ने कहा था, वामिका, देवी दुर्गा का दूसरा नाम है. एक कपल के तौर पर हमने फैसला लिया है कि हम तब तक अपनी बेटी को नहीं दिखाएंगे, जब तक वह ये न समझ ले कि सोशल मीडिया क्या होता है और इसे लेकर वह अपने फैसले खुद ले सकें.”

Also Read: टीवी की Most Desirable Woman 2020 बनी एरिका फर्नांडिस, टॉप-10 में इन एक्ट्रेसेस का रहा दबदबा, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola