Vikram Vedha BO Collection Day 1: ऋतिक रोशन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? इतनी हुई कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Oct 2022 2:54 PM

विज्ञापन

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' इसी नाम की हिट साउथ फिल्म की रीमेक है.साउथ वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब देखना है कि ऋतिक- सैफ की फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है. पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Vikram Vedha box office collection day 1: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) बीते दिन रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे है. वहीं, ‘विक्रम वेधा’ का बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन I से क्लैश हुआ. चलिए बताते है कि पहले दिन मूवी ने कितना कमाया.

‘विक्रम वेधा’ का कलेक्शन

साउथ रीमेक वाली इस फ़िल्म ‘विक्रम वेधा’ मास एंटरटेनर फिल्म है. फिल्म रिलीज से पहले ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज था. रमेश बाला ने लिखा, विक्रम वेधा ऑल-इंडिया नेट का शुरुआती अनुमान लगभग 10 करोड़ है..दिन 1. हालांकि इसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है. वहीं, Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े केंद्रों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. फिल्म के शुरुआती आंकड़े शमशेरा और सम्राट पृथ्वीराज के जैसे ही है.

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक-सैफ का रोल

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन वेधा का किरदार निभा रहे है. जबकि सैफ अली खान विक्रम के रोल में नजर आए. ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है!!! शानदार मनोरंजक और रोमांच से भरपूर !! इस जबरदस्त एंटरटेनर के लिए @hrithikroshan @saifalikhan_online और पूरी टीम को बधाई !!! यह एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है.

Also Read: Vikram Vedha Twitter Review: ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म को मिला पब्लिक का सपोर्ट, बोले- ब्लॉकबस्टर

इस फिल्म का है रीमेक

यह फिल्म 2017 की इसी नाम की हिट फिल्म की रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति थे. उस समय इस मूवी ने बॉक्स-ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पूरा बजट लगभग 11 करोड़ रुपये था. रीमेक वाले मूवी में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर बने है औऱ सैफ अली खान पुलिस वाले.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola