ePaper

विक्की कौशल ने शेयर की नई नवेली दुल्हन कैटरीना कैफ की तसवीर, कैप्शन में लिखा- नये सफर की शुरुआत

Updated at : 09 Dec 2021 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
विक्की कौशल ने शेयर की नई नवेली दुल्हन कैटरीना कैफ की तसवीर, कैप्शन में लिखा- नये सफर की शुरुआत

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आधिकारिक तौर पर पति पत्नी बन गये हैं. दोनों की शादी की खूबसूरत तसवीरें सामने आ गई है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तसवीरें सामने आ गई हैं. विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई नवेली दुल्हन कैटरीना कैफ की तसवीरें शेयर की है. लाल और गोल्डन कलर के लहंगे में कैटरीना की खूबसूरती देखते ही बन रही है. बता दें कि कैटरीना और विक्की ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंध गये है. इस कपल आज दोपहर 3 बजे हिंदू रीति रिवाज से शादी की.

https://www.instagram.com/p/CXRDUMnPb5n/

विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं.’ इन तसवीरों में वो वरमाला और फेरों की रस्म करते नजर आ रहे हैं. यूजर इन तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CXRDUNSvWlZ/

कैटरीना कैफ ने भी इन तसवीरों को शेयर करते हुए यही कैप्शन दिया है. इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे लिए बहुत खुशी! मेरे यार की शादी है! आप दोनों को बधाई! आपदोनों एक साथ परफेक्ट लग रहे हैं.’ एक यूजर ने लिखा, प्यार…धन्य है इन पिछले कुछ दिनों का हिस्सा बनकर…खुशी और आप दोनों को प्यार. ऋतिक रोशन ने लिखा, बहुत अद्भुत. आप दोनों को मेरा सारा प्यार भेज रहा हूँ !! जल्द ही साथ में डांस करना होगा!

गौरतलब है कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का जश्न मंगलवार को मेहंदी से शुरू हुआ. कथित तौर पर फेरे से पहले एक सेहराबंदी समारोह आयोजित की गई थी. बुधवार को संगीत का आयोजन किया गया था.

Also Read: कभी चॉल में रहा करते थे Vicky Kaushal, अब बॉलीवुड के ए ग्रेड अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल

बता दें कि, विक्की और कैटरीना कथित तौर पर 2019 में डेटिंग शुरू की थी. इस साल की शुरुआत में, जूम के चैट शो बाय इनवाइट ओनली के दौरान, अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने पुष्टि की कि अभिनेता डेटिंग कर रहे हैं और कहा था, “विक्की और कैटरीना एक साथ हैं, यह सच है. क्या मैं इसकी वजह परेशानी में पड़ने वाला हूं. यह कह रहे हैं? मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी खुले हैं.”

2018 में करण जौहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करण 6 के एक एपिसोड के दौरान, कैटरीना कैफ ने कहा कि वह “स्क्रीन पर विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेंगी.” शो के दौरान जब कैटरीना के बयान के बारे में बताया गया तो विक्की कौशल दिल हार बैठे हैं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola