Seema Deo Death: अमिताभ बच्चन की को-स्टार एक्ट्रेस सीमा देव का निधन, 'आनंद' सहित इन फिल्मों में किया था काम
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Aug 2023 3:40 PM
अभिनेत्री सीमा देव ने 81 साल की उम्र में इन दुनिया को अलविदा कह दिया. साल 1960 में 'मिया बीबी रज़ी' से अभिनय की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने 'आनंद', 'कोशिश', 'कशमकश' और 'कोरा कागज' जैसी फिल्मों में काम किया था.
Seema Deo Death: अनुभवी बॉलीवुड और मराठी फिल्म अभिनेत्री सीमा आर. देव अब हमारे बीच नहीं रही. सीमा देव ने 81 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 1960 में ‘मिया बीबी रज़ी’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने ‘आनंद’, ‘कोशिश’, ‘कशमकश’ और ‘कोरा कागज’ जैसी फिल्मों में काम किया था. ‘आनंद’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के साथ काम किया था. बॉलीवुड सेलेब्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.
दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का निधन
दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया. वह 81 वर्ष की थी. फिल्म निर्माता व उनके पुत्र अभिनय देव ने यह जानकारी दी. सीमा देव का निधन उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ. वह पिछले करीब तीन साल से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी. मशहूर अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में 80 से अधिक हिंदी तथा मराठी फिल्मों में अभिनय किया था.
सीमा देव के बेटे ने दी ये जानकारी
अभिनय देव ने पीटीआई-भाषा को बताया, “उम्र संबंधी समस्या के कारण आज सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच बांद्रा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया. वह पिछले तीन साल से भी अधिक समय से डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी.” उन्होंने कहा, “(उनकी मौत का कोई विशेष कारण नहीं है). अल्जाइमर और डिमेंशिया के कारण व्यक्ति चलना भूल जाता है. मांसपेशियों में हरकत धीरे धीरे बंद हो जाती है और एक-एक करके अंग काम करना बंद कर देते हैं.”
आज शाम किया जाएगा सीमा देव का अंतिम संस्कार
अभिनेत्री सीमा देव का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. उनके पति और मराठी एवं हिंदी सिनेमा जगत के वरिष्ठ अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में 2022 में निधन हो गया था. अभिनेत्री सीमा देव के परिवार में उनके दो बेटे-अभिनेता अजिन्क्य देव और अभिनय देव शामिल हैं. अजिन्क्य देव ‘संसार’, ‘इंद्रजीत’ और ‘ आन- मैन ऐट वर्क’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. अभिनय देव जाने माने निदेशक हैं जिन्होंने ‘देहली बेली’ और ‘फोर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. सीमा देव के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने रमेश देव ने 1960 में शादी की थी. 2 फरवरी 2022 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










