Live Updates

Varun Dhawan ki Shaadi LIVE Update : नताशा दलाल बनी वरुण धवन की दुलहनियां

Updated:
विज्ञापन

Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding (Shaadi) Photos, Pic, Images, news in hindi LIVE Updates: एक्‍टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ सात फेरे ले लिये हैं. दोनों रविवार को अलीबाग के एक आलीशान द मैंशन हाउस में एक-दूजे के हुए. मालूम हो नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं.

विज्ञापन

नताशा दलाल बनी वरुण धवन की दुलहनियां

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बीते कई दिनों से उनकी शादी की खबर सुर्खियों में चल रही थी. धवन ने अपने खास लोगों की मौजूदगी में अलीबाग के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए. बताया जा रहा है कि शादी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल्स का भी शादी समारोह में खासा ध्यान दिया गया.

वरुण धवन की शादी में परोसे गए खास पंजाबी व्यंजन, इस गाने पर वरुण ने ली इंट्री

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी का एक ओर जश्न आलीबाग में हो रहा है. वहीं उनकी शादी में विशेष प्रकार के व्यंजनों को परोसा गया. बताया जा रहा है कि मेन्यू में कॉन्ट‍िनेंटल-पंजाबी व्यंजन को परोसा गया है. इधर बताया जा रहा है कि वरुण ने सलमान खान के गाने पर इंट्री ली है.

2 फरवरी को फाइव स्‍टार होटल में होगा रिसेप्‍शन

शादी के बाद वरुण और नताशा 2 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्‍शन आयोजित करेंगे. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्‍ट्री के सूत्र ने खुलासा किया है कि शादी का रिसेप्शन 2 फरवरी को मुंबई के पांच सितारा होटल में होगा, जिसमें इस कपल के दोस्त और इंडस्‍ट्री के सेलेब्स शामिल होंगे.

डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा इस अंदाज में आए नजर

डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा अलीबाग में हैं. वेडिंग वेन्‍यू से उनकी तसवीर सामने आई है. वो व्‍हाइट और ब्‍लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उनके पीछे एक एंबुलेंस भी नजर आ रहा है.

वरुण की शादी में शामिल होने पहुंचे करण जौहर

फिल्‍ममेकर करण जौहर, वरुण और नताशा की शादी में शामिल होने के लिए अलीबाग पहुंच गए हैं. विरल भयानी ने उनकी तसवीरें शेयर की हैं. बता दें कि वरुण ने करण की फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंचे पंडित जी

विरल भयानी नामक इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया है. वरुण और नताशा की शादी कराने के लिए पंडित जी वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंच गए हैं. अब जल्‍द ही दोनों स्‍टार्स की शादी की रस्‍में पूरी होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola