वाराणसी की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए बेचैन लोग, कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने को मजबूर

Updated at : 01 Dec 2021 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए बेचैन लोग, कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने को मजबूर

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के जवानों ने किसी तरह मुख्य आरोपी को बचाया था. अब एक और शख्स की पिटाई कर दी गई है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Varanasi News: शिव की नगरी काशी के सनबीम स्कूल के बाथरूम में हुई घटना से काशी की जनता काफी नाराज है. जनता कितनी नाराज है इस बात का अंदाजा वीडियो से लग जाएगा. पहले रेप के मुख्य आरोपी स्वीपर को पुलिस अभिरक्षा में अदालत में पेश करते समय आरोपी की वकीलों ने खूब पिटाई कर दी थी. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के जवानों ने किसी तरह मुख्य आरोपी को बचाया था. अब एक और शख्स की पिटाई कर दी गई है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सनबीम स्कूल के प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अदालत में पेश कराने आ रही है, इसकी जानकारी मिलते ही वकीलों ने स्कूल प्रबंधक समझकर कचहरी परिसर में स्कूल के मैथ टीचर आलोक शर्मा की जमकर पिटाई कर दी. क्राइम ब्रांच के जवानों ने किसी तरह वकीलों की पिटाई से टीचर को बचाया. सनबीम स्कूल की घटना से काशी की आम से लेकर खास जनता तक नाराज है. इस कदर गुस्सा है कि रेप कांड से जुड़े किसी भी व्यक्ति को देखकर तुरंत अपने गुस्से से बेकाबू हो जा रहे हैं.

बताया जाता है कि बुधवार को कचहरी परिसर में सूचना पहुंची कि सनबीम स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है. उसे अदालत में पेश करने के लिए लाया जा रहा है. कोर्ट के बाहर वकील इकठ्ठा हो गए. वकीलों ने स्कूल प्रबंधक समझकर कोर्ट परिसर में सनबीम के कर्मचारी को जमकर पीटा. मौके पर कोर्ट परिसर में तैनात क्राइम ब्रांच के जवान ने किसी तरह वकीलों की पिटाई से कर्मचारी को बचाया.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी में 48 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अनुमान, हवा में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola