प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग पर बात कराने के लिए भतीजे का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा

बच्चे के अपहरण की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. इसके बाद सारनाथ पुलिस ने 11 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद करके आरोपी को हिरासत में ले लिया.
Varanasi News: भाई की साली से प्रेम में पागल युवक ने अपने डेढ़ साल के भतीजे का अपहरण कर लिया. आरोपी भतीजे का अपहरण करने के बाद सोनभद्र के मधेपुर से भाई को ब्लैकमेल करता रहा. वहीं, आरोपी भाभी की बुआ की बेटी से वीडियो कॉलिंग पर बात करने की जिद करने लगा. बच्चे के अपहरण की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. इसके बाद सारनाथ पुलिस ने 11 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद करके आरोपी को हिरासत में ले लिया.
Also Read: PM रहते हुए बेटे की जिद पर बैंक लोन से खरीदी कार, निधन के बाद पत्नी ने चुकाया था कर्ज
बताया जाता है कि सारनाथ निवासी गौतम पटेल की शादी सोनभद्र के मधेपुर हुई थी. गौतम की पत्नी की बुआ की लड़की से गौतम के छोटे भाई गोविंद को प्रेम हो गया. गोविंद ने उससे कुछ दिन पहले घर वालों से छिपाकर मंदिर से शादी रचा ली. शादी की जानकारी जब परिजनों को हुई तो दोनों को डांट के अलग कर दिया.
प्रेमिका से अलग होने के बाद गोविंद परेशान रहने लगा. गोविंद ने प्रेमिका से बात करने के लिए अपने भाई के डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण करके सोनभद्र में एक खेत में ले गया. वहां से भैया और भाभी से प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कराने की जिद करने लगा.
गोविंद की इस हरकत से डरकर भाई और भाभी ने सारनाथ थाने जाकर शिकायत की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करके 11 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




