Vaishakh Month 2023: अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा यहां देखें वैशाख मास के व्रत, त्योहारों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Vaishakh Month 2023: अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा यहां देखें वैशाख मास के व्रत, त्योहारों की लिस्ट

Vaishakh Month 2023 Vrat and Tyohar List: वैशाख माह में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है, मोहिनी एकादशी, बैसाखी, बुद्धि पूर्णिमा व्रत इसी महीने में आते हैं. यहां देखें वैशाख मास के त्योहारों की लिस्ट

विज्ञापन

Vaishakh Month 2023 Vrat and Tyohar List: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज से वैशाख मास का शुभारंभ हो गया है.इस माह कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं. वैशाख माह में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है, मोहिनी एकादशी, बैसाखी, बुद्धि पूर्णिमा व्रत इसी महीने में आते हैं. यहां देखें वैशाख मास के त्योहारों की लिस्ट

वैशाख माह 2023 व्रत-त्योहार (Vaishakh Month 2023 Vrat Tyohar List)

9 अप्रैल 2023 (रविवार) – विकट संकष्टी चतुर्थी

13 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – कालाष्टमी

14 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – मेष संक्रांति, बैसाखी, बिहू, खरमास खत्म

16 अप्रैल 2023 (रविवार) – वरुथिनी एकादशी

17 अप्रैल 2023 (सोमवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)

18 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – मासिक शिवरात्रि

20 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – वैशाख अमावस्या, सूर्य ग्रहण

22 अप्रैल 2023 (शनिवार) – अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

23 अप्रैल 2023 (रविवार) – विनायक चतुर्थी

25 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, शंकराचार्य जयंती

27 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – गंगा सप्तमी

29 अप्रैल 2023 (शनिवार) – सीता नवमी

1 मई 2023 (सोमवार) – मोहिनी एकादशी

4 मई 2023 (गुरुवार) – नरसिम्हा जयंती

5 मई 2023 (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा

वैशाख मास में श्रीहरि की पूजा महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास, भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित है.इस मास में स्नान-दान, जाप और तप करने से साधकों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola