गोरखपुर के शिवालयों में सुबह से लगी रही भक्तों की भीड़, हर हर महादेव की जयकारे से गूंजा नाथ नगरी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 10 Jul 2023 4:20 PM

विज्ञापन

आज सावन की पहली सोमवार है. गोरखपुर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. शिव भक्त शिवालयों और घरों पर रुद्राभिषेक करा रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है.

विज्ञापन
undefined

गोरखपुर. आज सावन मास का पहला सोमवार है. सोमवार की भोर से ही गोरखपुर के शिवालयों में हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंज रहे हैं. सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में देखने को मिल रही है.

undefined

शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, भांग, धतूरा, बेलपत्र, अक्षत, चंदन आदि चढ़ाकर भगवान भोले शंकर की विधि विधान से पूजा अर्चन कर रहे हैं और मनवांछित फल की कामना कर रहे हैं. वहीं श्रद्धालु शिवलिंग के पास स्थित नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कह रहे हैं.

undefined

वहीं आज सोमवार को लोग शिवालयों और घरों पर रुद्राभिषेक करा रहे हैं. बीते सप्ताह बुधवार से सावन माह प्रारंभ हो गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है. सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं.

undefined

भगवान से भी भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं. भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोग काफी संख्या में दूसरे प्रदेश में स्थित देव स्थानों पर जाते हैं. गोरखपुर महानगर के राजघाट क्षेत्र स्थित मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. श्रद्धालु हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के जयकारे लगा रहे हैं.

undefined

मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ इस कदर रही की दोपहर तक भक्तों की पूजा का क्रम चलता रहा. भक्तों ने जलाभिषेक के साथ शिवपाठ भी किया. शिवालयों में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी लाइन लगाकर जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. जिला प्रशासन द्वारा सावन के सोमवार को दृष्टिगत रखते हुए सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.

undefined

नगर निगम की टीम सुबह से शिवालय के पास साफ सफाई में जुटी हुई थी. वहीं भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से भरपूर मात्रा में फोर्स लगाई गई है. मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शाम तक चलता रहेगा. ऐसा ही नजारा गोरखपुर के झारखंडी मंदिर, मंजेश्वर नाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में दिखी. सावन के सोमवार को देखते हुए दुकानदारों ने भी सुबह से अपनी दुकान लगा दी थी. मंदिर के बाहर ही फूल माला, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, रोली, अक्षत की दुकानें सजी हुई थी.

रिपोर्ट- कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola