Agra News: जनरल मैनेजर ने महिला कर्मचारी पर अवैध संबंध का बनाया दबाब, जीएम गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2022 10:29 AM
Agra News: युवती ने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने 3 दिन पहले युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया. और मैनेजर को पकड़ने की कोशिश में लग गई.
Agra News: ताजनगरी आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में स्थित सर्जिकल सामान बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी रोमसंस के जनरल मैनेजर ने फैक्ट्री में कार्यरत एक महिला के साथ जबरदस्ती दबाव बनाकर अवैध संबंध की कोशिश की. जिसके बाद युवती ने उसका विरोध किया और मैनेजर के दबाब बनाने पर पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.
आपको बता दे थाना एत्माद्दौला क्षेत्र शोभा नगर क्षेत्र में रोमसंस कंपनी स्थित है. रोमसंस कंपनी में सर्जिकल वाले से संबंधित उपकरण तैयार किए जाते हैं. कंपनी में संग्राम किशोर जनरल मैनेजर के पद पर तैनात है. कंपनी में उनके साथ महिला स्टाफ भी काम करता है. कंपनी में ही एक महिला जो कि बाहर की रहने वाली है किराए पर रहकर कंपनी में नौकरी कर रही थी. युवती के अनुसार जनरल मैनेजर उससे अवैध संबंध बनाने के लिए बार-बार दबाव डाल रहा था. जिसका युवती ने कई बार विरोध भी किया लेकिन जनरल मैनेजर ने युवती को नौकरी से निकालने की धमकी तक दे डाली.
जिसके बाद युवती ने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने 3 दिन पहले युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया. और मैनेजर को पकड़ने की कोशिश में लग गई. दरअसल मैनेजर को जब यह बात पता चली की युवती ने पुलिस में शिकायत की है. तो उसने कंपनी में आना छोड़ दिया. पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद मैनेजर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










