Parveen Babi की बायोपिक में नजर आएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कहा- बॉलीवुड फेल हुआ लेकिन…

रविवार की सुबह उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बॉबी. बता दें कि उर्वशी, परवीन बॉबी की बायोपिक में काम करने जा रही.
Parveen Babi biopic: कान्स 2023 फिल्म फेस्टिवल और आईफा 2023 में उर्वशी रौतेला ने अपना जादू चलाया. अपनी अदाओं से उर्वशी ने सबके दिलों की धड़कनें बढ़ा दी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्ट्रेस अब अपनी नई फिल्म, दिवंगत अभिनेता परवीन बॉबी के जीवन पर एक बायोपिक की तैयारी शुरू कर दी है. इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया.
परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला
रविवार की सुबह उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बॉबी. ओम नमः शिवाय. नई शुरुआत के जादू पर भरोसा करें. उन्होंने आगामी बायोपिक के सारांश की एक तस्वीर साझा की. ये खबर सुनते ही इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.
यूजर्स कर रहे रिएक्ट
उर्वशी रौतेला के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, परवीन बॉबी के बारे में फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद. एक अन्य यूजर ने लिखा, परवीन बॉबी के बारे में आपकी आने वाली फिल्म का ब्लॉकबस्टर बनना तय है. एक यूजर ने लिखा, यह सुपरहिट होगा. उर्वशी रौतेला क्योंकि आप एक मेहनती व्यक्ति हैं. हर फिल्म में अपनी एक्टिंग को पसंद करते हैं. बता दें कि परवीन बॉबी का निधन 20 जनवरी 2005 को मुंबई में उनके फ्लैट में हुआ था.
परवीन बॉबी के बारे में जानें ये बातें
साल 1972 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परवीन बॉबी ने 1973 में आयी फिल्म ‘चरित्र’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की. यह फिल्म तो ज्यादा चल नहीं सकी, लेकिन लोगों ने फिल्म परवीन बॉबी को काफी पसंद किया. इसके बाद साल 1974 में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म ‘मजबूर’ आयी. उनकी यादगार फिल्मों में दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर अंथनी, शान, त्रिमूर्ति आदि थी. परवीन ने अपनी अदाकारी और सबसे अलग अंदाज से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










