190 करोड़ का बंगला बना Urvashi Rautela का नया घर, इस फिल्ममेकर की बनी पड़ोसी, जानें क्या है इसकी खासियत

उर्वशी रौतेला का नया घर काफी आलीशान है. मुंबई के मध्य में स्थित उनका बंगला चार माले का है, जहां सभी तरीके की सुविधाएं मौजूद है. साथ ही उनके एंटरटेनमेंट के लिए साकी लुक्सरियस चीजें उपलब्ध है.
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमरस अंदाज में नजर आई थी. उर्वशी ने कान्स से अपनी एक से बढ़कर तसवीरें फैंस के साथ शेयर की थी. अब एक्ट्रेस अपने नए घर के लिए सुर्खियां में है. वह अब मुंबई में दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के घर के बगल में स्थित एक शानदार बंगले में रहने लगी हैं. इसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.
उर्वशी रौतेला का नया घर काफी आलीशान है. मुंबई के मध्य में स्थित उनका बंगला चार माले का है, जहां सभी तरीके की सुविधाएं मौजूद है. साथ ही उनके एंटरटेनमेंट के लिए साकी लुक्सरियस चीजें उपलब्ध है. बंगले की आर्किटेक्चर बहुत ही खूबसूरत है और क्लासी है. बंगले का इंटीरियर भाग आधुनिक तस्वीरों और कलाकृतियों से सजी हुई है. इसमें एक भव्य गार्डन, जिम और भिन्न सुविधाएं मौजूद है.
खास बात ये है कि बंगले का बैकयार्ड यश चोपड़ा के बैकयार्ड से जुड़ा हुआ है. उर्वशी रौतेला के इस बंगले की कीमत 190 करोड़ रुपये है. उन्होंने अपने घर की तसवीरें पोस्ट की है, जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में अखिल अक्किनेनी की ‘एजेंट’ के गाने ‘जंगली साला’ में नजर आई थीं. वह अगली बार राम पोथिनेनी की अनाम फिल्म में दिखाई देंगी. बता दें कि उर्वशी ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपने जुड़ाव का खुलासा किया था. उनके मुताबिक उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के साथ अपनी शुरुआत करने का संकेत दिया था.
Also Read: ऋषभ पंत के सवाल पर उर्वशी रौतेला ने साधी चुप्पी, MS Dhoni को लेकर कही बड़ी बात, VIDEOहाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ऋषभ पंत को लेकर सवाल किया गया था. इस सवाल को सुनकर पहले कुछ नहीं कहा. फिर एक्ट्रेस ने कहा कि ये आईफा है, हम फिल्म, एक्टर्स को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो यहां पर फिल्मों की बात होनी चाहिए, ना कि क्रिकेट की. जिसके बाद उनसे आईपीएल को लेकर बात की गई. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वो एमएस धोनी की वजह से चाहती हैं कि चेन्नई आईपीएल जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










