UPJEE Polytechnic 2024: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jan 2024 5:56 AM
UPJEE Polytechnic 2024, JEECUP 2024,UP JEE Polytechnic Exam Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. यूपी जेईई पॉलिटेक्निक की परीक्षा व आवेदन का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है.
UPJEE Polytechnic 2024, JEECUP 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी 2024 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. जो उम्मीदवार रुचि रखते हैं और यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस देख सकते हैं. जानकारी दे दें कि परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 जनवरी 2024 से शुरू होगी और 29 फरवरी को समाप्त होगी. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 मार्च 2024 को जारी किए जाएंगे.
JEECUP 2024: ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
-
होमपेज पर जाकर JEECUP Application Form 2024 लिंक पर क्लिक करें.
-
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा.
-
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें.
-
यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
-
इके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
आपका आवेदव स्वीकार कर लिया जाएगा.
JEECUP Exam Date 2024: कब होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख पास आन पर आपको यहां सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन पर नजर डालें.
JEECUP Exam Date 2024: कब जारी होंगे परिणाम
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा की आंसर-की 27 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इसके बाद, परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










