Varanasi: मुख्तार अंसारी के नाम की धमकी देकर युवक से की मारपीट, गैरेज संचालक सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2022 1:29 PM

विज्ञापन

Varanasi News: इस पूरे मामले में कैंट प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पूरा मामला संज्ञान में है. पीड़ित के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही जांच के बाद सामने आए तथ्यों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

विज्ञापन

Varanasi News: कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित गैरेज संचालक ने ग्राहक के साथ अपने साथियों संग मिलकर मारपीट की और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के नाम की धमकी दी. पीड़िता आसिफ इकबाल की शिकायत पर कैंट पुलिस ने 2 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के आरोपियों के तलाश कर रही है.

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित गेराज संचालक के यहां मारपीट के मामले में ग्राहक आसिफ इकबाल ने बताया की अपना वाहन बनाने के लिए एसके डीजल में दिया था. मरम्मत के दौरान उसके वाहन से करीब 40 हजार मूल्य के इंजेक्टर चुरा कर पुराना लगा दिया गया था. इस मामलें में गैराज मालिक फिरोज और उसके भाई सलमान ने धमकी देना शुरू कर दिया और कहा की मुख्तार अंसारी के आदमी है हम लोग कुछ भी कर सकते है.

Also Read: Varanasi News: पंचतत्व में विलीन हुए बीजेपी सांसद रवि किशन के भाई, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए धमकाने लगे, जिस पर पीड़ित ने विरोध किया तो फिरोज और सलमान ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मिल कर मारपीट करने लगे. मारपीट करने के बाद धमाकते हुए कहा की अगर किसी से शिकायत की या पुलिस के पास गए तो अंजाम बुरा होगा. आसिफ इकबाल ने बताया की मारपीट का वीडियो एसके डीजल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. आसिफ इकबाल के अनुसार मारपीट में उन्हें काफी अंदरूनी चोट आई है.

इस पूरे मामले में कैंट प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पूरा मामला संज्ञान में है। पीड़ित के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही जांच के बाद सामने आए तथ्यों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola