यूपी निकाय चुनावः तीन हजार कर्मचारी कराएंगे कानपुर में मतदान, कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2023 12:42 PM
यूपी नगर निकाय चुनावः कानपुर में आगामी 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव में 600 पोलिंग पार्टियों में करीब तीन हजार कर्मचारी मतदान करवाएंगे. तीन पालियों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9 बजे से11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक है
यूपी नगर निकाय चुनावः कानपुर में आगामी 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव में 600 पोलिंग पार्टियों में करीब 3 हजार कर्मचारी मतदान करवाएंगे. इसके लिए आज से इन कर्मियों को 6 मई तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. तीन पालियों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9 बजे से11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 3 बजे से पांच बजे तक के बीच में होगा.
प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले डीएम विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में सभी मास्टर्स ट्रेनर को विकास भवन सभागार में दोबारा प्रशिक्षित किया गया है. इसके साथ ही डीएम ने बताया कि मतदान अधिकारी चतुर्थ जो कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे. इसके अलावा पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए. और सभी पोलिंग पार्टी को ईवीएम संचालित कराकर ही प्रशिक्षित किया जाए.
कानपुर में निकाय चुनाव में होने वाली 13 मई को मतगणना के दोपहर 1 बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे. नौबस्ता गल्ला मंडी में 160 टेबल मतगणना के लिए लगाई जाएगी. जहां महापौर और पार्षदों के वोटों की गिनती होंगी. गल्ला मंडी के चार चबूतरे निर्धारित किए गए हैं. हर चबूतरों को दो भांगों में बांटा गया है.
बताते चलें कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी. दोपहर के 1 बजे से रुझान आना भी शुरू हो जाएगे. मतगणना के लिए जो चबूतरे निर्धारित किए गए है. उनमें दाएं ओर पार्षद और बाएं ओर महापौर के लिए मतगणना होगी. महापौर के लिए 80 और पार्षद के लिए 80 टेबिल लगाई जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










