भाई की फीस माफ कराने गयी युवती के साथ स्कूल प्रबंधक ने किया दुष्कर्म

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
भाई की फीस माफ कराने गयी युवती के साथ स्कूल प्रबंधक ने किया दुष्कर्म

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के मालिक ने फीस जमा न करने पर छात्र की बहन के साथ क​थित रूप से बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले नीरज भाटी का गांव में ही स्कूल है. वहां पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पायी थी.

वृंदा शुक्ला ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक ने इसके लिए छात्र के परिजनों पर दबाव बनाया, इस पर छात्र की 20 वर्षीय बहन स्कूल प्रबंधक से कई बार जाकर मिली और बताया कि लॉकडाउन की वजह से वे लोग आर्थिक तंगी में हैं तथा फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि चार सितंबर को जब वह अपने भाई की फीस माफ कराने के लिए स्कूल में गयी थी, तभी स्कूल के प्रबंधक नीरज भाटी ने उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना ईकोटेक- 3 में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में कई बार कोशिश के बाजवूद आरोपी पक्ष से बात नहीं हो पायी.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola