UP Chunav 2022: पडरौना विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 6:07 PM

विज्ञापन

UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. कुशीनगर जिले में आने वाले पडरौना विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. कुशीनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. कुशीनगर जिले में आने वाले पडरौना विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. कुशीनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कुल सात विधानसभा सीटे हैं. इसमें एक पडरौना विधानसभा सीट भी है. मतदाताओं ने पडरौना विधानसभा सीट से सभी दलों के प्रत्याशियों को विधानसभा भेजा है.

वर्तमान में स्वामी प्रसाद मौर्य यहीं से विधायक और सूबे में मंत्री हैं. यहां की जनता ने लंबे समय तक कांग्रेस का साथ दिया. कांग्रेस पार्टी इस सीट पर सात बार जीत का डंका बजा चुकी है. यहां से रहनुमाई करने का सबसे कम मौका भारतीय जनता पार्टी को मिला है. पडरौना विधानसभा सीट के मतदाताओं का रुझान अधिकतर सत्ता विरोधी ही रहा है.

1991 में राम लहर में पहली बार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की. 1993 के उपचुनाव में बालेश्वर यादव फिर जीतने में सफल रहे. 1998, 2002 और 2007 में लगातार कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह जीते रहे. 2012 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की. 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया और विधायक बने.

पडरौना विस क्षेत्र से प्रत्याशी

  • भाजपा- मनीष जायसवाल

  • सपा- विक्रमा यादव

  • बसपा- पवन उपाध्याय

  • कांग्रेस- मोहम्मद जहीरुद्दीन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola