UP Chunav 2022: बांसगांव विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 5:31 PM
UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में आने वाले बांसगांव विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में शाम पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में आने वाले बांसगांव विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 49.34 % मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में शाम पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सबकी नजर गोरखपुर की सीटों पर होगी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं. सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.
बांसगांव (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आती है. इस सीट से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के विमलेश पासवान विधायक हैं. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 22,873 मतों से हराया था. इस सीट पर एक बार फिर बीजेपी ने विमलेश पासवान पर भरोसा जताया है. विमलेश की पासवान की मां सुभावती पासवान सांसद रही हैं. उनके भाई कमलेश पासवान भी सांसद हैं.
बांसगांव सुरक्षित सीट से मौजूदा विधायक बीजेपी के विमलेश पासवान हैं. वह 41 साल के हैं. उनका जन्म 27 जून 1980 को हुआ था. विमेलश पासवान की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से सेंट पाल स्कूल में हुई. वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में एक साल तक एमडीएस ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट के पद पर रहे. इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पांच साल तक बतौर सीनियर लेक्चरर काम किया. विमलेश 2015 में निर्विरोध बीडीसी चुने गए.
बांसगांव विधानसभा में मतदाता
-
कुल मतदाता- 3,80,151
-
पुरुष- 2,08, 353
-
महिला- 1,71,782
-
अन्य- 16
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










