Ujjain Tourist Places: सिर्फ मंदिरों नहीं इन जगहों के लिए भी मशहूर है उज्जैन, जानें कब करें विजिट

Updated:
विज्ञापन
Ujjain Tourist Places: सिर्फ मंदिरों नहीं इन जगहों के लिए भी मशहूर है उज्जैन, जानें कब करें विजिट

Ujjain Tourist Places: उज्जैन काफी खूबसूरत शहर है. इस शहर में कई मंदिर और धार्मिक स्थल हैं.अगर आपको घूमना पसंद है, तो उज्जैन में आप धार्मिक स्थलों के अलावा और भी कई खूबसूरत नजारों से रू-ब-रू हो सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

उज्जैन का कलियादेह पैसेल

उज्जैन में स्थित कलियादेह पैलेस जो उज्जैन की धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा देता है और धार्मिक रूप से काफी महत्व रखता है. इस पहले इसका निर्माण 1958 ईस्वी में किया गया था और उसके पश्चात पैलेस के दोनों तरफ नदी का पानी भरा गया.

undefined

इतिहास में ऐसा भी कहा जाता है कि जहांगीर और अकबर ने एक बार इस पैलेस का दौरा किया था. उसके पश्चात भी धारियों के शासनकाल में इस स्मारक को तोड़ दिया था. लेकिन माधवराव सिंधिया ने इस स्मारक की आंतरिक सुंदरता को देखकर इसे पुनः स्थापित करने का फैसला लिया.

undefined

डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वाटर पार्क

उज्जैन में धार्मिक स्थल और मंदिर बहुत ज्यादा है, लेकिन भक्ति भाव के अलावा यदि रोमांटिक जगह की बात करें तो उज्जैन में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ वाटर पार्क स्थित है, जो बच्चों के लिए और बड़ों के लिए बहुत ही रोचक स्थान है.

undefined

यदि आप तीर्थ स्थानों पर घूमने आए हैं और आपको अब कुछ पल मनोरंजन में गुजारने हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन जगह है. इस वॉटर पार्क आप अपने बच्चों और परिवार के साथ कुछ पल मनोरंजन के बिता सकते हैं. इसके बाद यहां पर रुकने का भी प्रबंध है. आप आराम से यहां घूमने के बाद ठहर सकते हैं.

undefined

सांदीपनि आश्रम

कहा जाता है कि यह प्राचीन आश्रम वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण और सुदामा ने ऋषि सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी. यह पारंपरिक भारतीय शिक्षा प्रणाली की एक झलक पेश करता है.

undefined

कालभैरव मंदिर

भगवान भैरव को समर्पित यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.

undefined

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

उज्जैन का यह प्रमुख हिंदु मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यह उज्जैन के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जहाँ आपको इसकी प्रतिवर्ष होती सजा-सज्जा देखने को मिलेगी. महाशिवरात्रि व श्रावण मास के हर सोमवार को मंदिर की सजावट प्रशंसनीय होती है और इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहाँ उमड़ती है.

undefined

राम घाट

यह सबसे पुराने स्नान घाटों में से एक है. यहां भव्य कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है. यहां पर रोजाना शाम में 8 बजे आरती होती है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ होती है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola