UCEED, CEED 2024: डिजाइन प्रवेश परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें डिटेल्स

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Nov 2023 7:00 AM

विज्ञापन

UCEED, CEED 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2024) और CEED 2024 की पंजीकरण की अंतिम तिथियां आगे बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

UCEED, CEED 2023: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (यूसीईईडी) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण आज यानी 14 नवंबर, 2023 से शुरू हो गए. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यूसीईईडी और CEED परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2023 है.

यूसीईईडी के स्कोर का उपयोग आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडीएस) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है. कई अन्य संस्थान भी अपने बीडीएस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए यूसीईईडी स्कोर कार्ड को मान्यता देते हैं. डिज़ाइन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईईडी) के अंक विभिन्न संस्थानों में एमडीएस और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. परीक्षाएं 21 जनवरी 2024 को निर्धारित की गई हैं.

UCEED के लिए योग्यता

UCEED के लिए किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए. UCEED एग्जाम अधिकतम दो बार दिया जा सकता है. जनरल, इडब्लूएस और ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के स्टूडेंट्स का जन्म 1अक्टूबर 1999 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए यह 1 अक्टूबर 1994 है.

CEED के लिए योग्यता

किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.

यूसीईईडी-सीईईडी कार्यालय, आईआईटी बॉम्बे विभिन्न संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रवेश और छात्रवृत्ति/सहायता प्रदान करने के मानदंडों के बारे में जानकारी प्रदान नहीं करता है. उम्मीदवार संबंधित संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जानकारी देख सकते हैं.

क्या है यूसीईईडी और सीईईडी?

यूसीईईडी और सीईईडी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं हैं जो बीडीएस और एमडेस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित की जाती हैं। आईआईटी बॉम्बे देश भर के 27 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola