ePaper

Kanpur News: तीन महीने में कट गए पौने 2 लाख चालान, कमिश्नर ने जाहिर की चिंता, जागरुकता के लिए चलेगा अभियान

Updated at : 18 May 2023 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: तीन महीने में कट गए पौने 2 लाख चालान, कमिश्नर ने जाहिर की चिंता, जागरुकता के लिए चलेगा अभियान

कानपुर में यातायात नियमों को लेकर लोग कितना जागरूक हैं. इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि बीते 3 महीने में करीब पौने दो लाख चालान वाहनों के कटे हैं. यही नहीं हर महीने चालान की संख्या भी बढ़ रही है. चालान की बढ़ती संख्या को देखते हुए कमिश्नर ने चिंता जाहिर की है.

विज्ञापन

Kanpur : यूपी के कानपुर में यातायात नियमों को लेकर लोग कितना जागरूक हैं. इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि बीते 3 महीने में करीब पौने दो लाख चालान वाहनों के कटे हैं. यही नहीं हर महीने चालान की संख्या भी बढ़ रही है. यह आंकड़े आरटीओ विभाग में कमिश्नर राजशेखर के निरीक्षण के दौरान सामने आए हैं.

अब तो आरटीओ और यातायात विभाग ने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट भी अनिवार्य कर दी है. एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए 1 जून से अभियान चलाया जाएगा. बिना एचएसआरपी प्लेटों के लगे वाहनों को पहली बार में 5000 का जुर्माना लगेगा.

कमिश्नर ने किया आरटीओ का निरीक्षण

कमिश्नर राजशेखर ने आरटीओ विभाग का औचक निरीक्षण किया था. यहां पर उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक से होने वाले चालनों की स्थिति को जाना. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि फरवरी में 39804 चालान मार्च में 62003 और अप्रैल महीने में 72850 चालान किए गए हैं. यह सभी चालान मौके पर और आईटीएमएस द्वारा किए गए हैं.

undefined

चालान की बढ़ती संख्या को देखते हुए कमिश्नर ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि हर महीने स्कूलों में ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूकता अभियान को चलाया जाए. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग नियमों के प्रति जागरूक हो सकें.

अवैध स्टैंड पर दिखी सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद आज रामादेवी चौराहे पर अवैध बस स्टैंड पर यातायात विभाग की सख्ती देखने को मिली. यातायात विभाग ने यहां पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान भी किए. जिसमें टेंपो, टैक्सी और बस शामिल है. बता दें कि शहर भर में दर्जनों जगह में अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे थे. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद से सभी अवैध स्टैंड पर सख्ती दिखाई गई है.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola